इस लेख में हम 2022 में हिन्दी विकिपीडिया पर शीर्ष 20 सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों के बारे में जानेंगे, जिनके लेख हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखें या पढ़े गए हैं। भारत की अधिकतम आबादी हिंदी भाषा जानती है, और इसलिए यह जानना दिलचस्प है कि हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व कौन है। महात्मा गांधी और डॉ बाबासाहब आंबेडकर इन दो दिग्गज नेताओं के नाम इन लोकप्रिय व्यक्तित्वों की सूची में सबसे आगे हैं।

कई लोग ऐसा सोचते हैं कि ‘विकिपीडिया’ यानी ‘अंग्रेजी विकिपीडिया’ है, लेकिन ऐसा नहीं है। विकिपीडिया दुनिया भर में 325 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है; अंग्रेजी विकिपीडिया, हिंदी विकिपीडिया, मराठी विकिपीडिया, तमिल विकिपीडिया, जर्मन विकिपीडिया, जापानी विकिपीडिया जैसे विकिपीडिया के संस्करण हैं। हम यहां केवल हिन्दी विकिपीडिया पर विचार कर रहे हैं।
- Top 20 Most Viewed Personalities on Hindi Wikipedia (by year – 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 and 2022)
हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरंभ किया गया था और जनवरी 2023 तक इस पर 1,54,879 लेख और लगभग 7,37,825 पंजीकृत सदस्य हैं। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में पचपनवाँ है।
हमने अक्सर फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोकप्रिय लोगों के बारे में सुना है। विभिन्न सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले लोगों का नेटिज़न्स पर बहुत बड़ा प्रभाव है।
- टॉप 36 प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व, जिनके विकिपीडियाओं पर बने हैं अधिकतम आर्टिकल
- अब तक के टॉप 30 सबसे प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां (अंग्रेज़ी)
इस प्रकार ‘विकिपीडिया’ पर भी प्रभावशाली और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ा जाता हैं। इससे हमारे इंटरनेट जगत में सोशल मीडिया के साथ साथ विकिपीडिया का प्रभाव बढ़ता देखा जा रहा है। विकिपीडिया पर जिस व्यक्ति लेख सबसे ज्यादा पढ़ा जाता है वह व्यक्ति जनमानस में लोकप्रिय, प्रभावशाली एवं महान माना जाता है।
2022 : टॉप 20 – हिन्दी विकिपीडिया पर सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व
2022 में हिंदी विकिपीडिया पर टॉप 20 सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों की सूची, तथा उनके लेखों/पेजों के views। इसके साथ ही आप 2021 की रैंकिंग की तुलना में 2022 की रैंकिंग में बदलाव भी देख सकते हैं। Top 20 Most Viewed People on Hindi Wikipedia in 2022
Rank – Page – Pageviews
01. महात्मा गांधी — 12,81,469 (+1)
02. भीमराव आंबेडकर — 12,63,282 (+2)
03. प्रेमचंद — 9,66,839 (0)
04. तुलसीदास — 7,69,788 (+1)
05. द्रौपदी मुर्मू — 7,49,064 (–)
06. गौतम बुद्ध — 7,08,872 (+2)
07. क्लियोपाट्रा ७ — 7,03,743 (-6)
08. स्वामी विवेकानन्द — 6,71,361 (+1)
09. एपीजे अब्दुल कलाम — 6,29,832 (+1)
10. भगत सिंह — 6,20,281 (+5)
11. सुभाष चन्द्र बोस — 6,17,128 (-5)
12. कबीर — 6,08,640 (-5)
13. नरेन्द्र मोदी — 6,02,189 (+5)
14. मुलायम सिंह यादव — 5,98,391 (–)
15. महाराणा प्रताप — 5,97,356 (-1)
16. महादेवी वर्मा — 5,96,391 (-5)
17. पृथ्वीराज चौहान — 5,75,718 (–)
18. रानी लक्ष्मीबाई — 5,34,253 (+2)
19. जवाहरलाल नेहरू — 5,23,354 (0)
20. शिवाजी — 4,98,130 (-8)
गांधी, आंंबेडकर सबसे आगे!
आप देख सकते हैं कि पिछले साल की तुलना में प्रेमचंद एवं नेहरू की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं डॉ आंबेडकर की रैंकिंग 2021 में 4थीं जो 2022 में दूसरी हो गई, इस तरह गांधी की भी रैंकिंग दूसरी से पहली हुई।
2021 की तुलना में, 2022 में क्लियोपाट्रा, सुभाष चंद्र बोस, कबीर, महाराणा प्रताप, महादेवी वर्मा, पृथ्वीराज चौहान और शिवाजी की रैंकिंग में गिरावट आई है।
द्रौपदी मुर्मू, मुलायम सिंह यादव और पृथ्वीराज चौहान यह तिनों व्यक्तित्व 2021 के टॉप 20 प्रसिद्ध व्यक्तित्वों में शामिल नहीं हुए थे। 2022 में ही द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनीं और इसी साल मुलायम सिंह यादव की मौत हो गई, इस कारण उनके बारे में हिंदी विकिपीडिया पर अधिक पढ़ा गया और वे दोनों इस सूची में शामिल हुए। पृथ्वीराज चौहान की बात करें तो वह 2016 से 2021 के बीच केवल एक बार 2020 में हिन्दी विकिपीडिया के शीर्ष 20 सबसे लोकप्रिय व्यक्तियों में शामिल हुए थे।
क्लियोपाट्रा – एकमात्र ‘गैर-भारतीय’
प्राचीन मिस्र में यूनान के टोलेमी वंश की रानी क्लियोपाट्रा (Cleopatra; 69 इसा पूर्व – 30 इसा पूर्व) इस सूची में (7वीं रैंक पर) शामिल एकमात्र विदेशी व्यक्तित्व है। 2021 में हिन्दी विकिपीडिया पर (पहली रैंक) सबसे लोकप्रिय शख्स क्लियोपाट्रा थी, जिसने महात्मा गांधी और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर तक को भी पीछे छोड़ दिया था।
साल 2021 में 2,343,632 व्हूज के साथ क्लियोपात्रा पहली रैंकिंग पर आ रही है। दूसरी रैंक वाले महात्मा गांधी क्लियोपात्रा से करीब 10 लाख व्हूज से पीछे थे! और इस तरह हिंदी विकिपीडिया के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में पहली बार कोई ‘गैर-भारतीय’ व्यक्ति न केवल शामिल हुआ, बल्कि वह पहली रैंकिंग पर भी रहा।
यह भी पढ़े
- डॉ. आंबेडकर के नाम पर हैं 14 विश्वविद्यालय, जानिए पूरी लिस्ट
- डॉ. आंबेडकर की तीन सबसे ऊंची मूर्तियां
- प्रसिद्ध बौद्ध हस्तियां
- आंबेडकर परिवार की संपूर्ण जानकारी
- बौद्ध धर्म से सम्बंधित सभी लेख
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से सम्बंधित सभी लेख
‘धम्म भारत’ पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखे जाते हैं :
दोस्तों, धम्म भारत के इसी तरह के नए लेखों की सूचना पाने के लिए स्क्रीन की नीचे दाईं ओर लाल घंटी के आइकन पर क्लिक करें।
(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)