भारत के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोग (2018 की हिन्दी विकिपीडिया Ranking)

इस लेख में आज हम 1 जनवरी 2018 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले 20 चरित्र लेखों को जानेंगे। इनमें सभी कालखंड एवं अलग अलग क्षेत्र से जुडे भारतीय इतिहास के सर्वकालीन लोकप्रिय व महान लोग शामिल हैं। – famous personalities of india 2018

famous personalities of india 2018

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है, जो अंग्रेजी विकिपीडिया, हिंदी विकिपीडिया समेत दुनिया के 300 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। लेख संख्या मामले में, उर्दू विकिपीडिया के बाद, हिंदी विकीपीडिया अन्य सभी भारतीय संस्करण वाली विकीपीडियाओं में सबसे आगे हैं। हिंदी विकिपीडिया पर 1,47,000 से ज्यादा लेख (articles) लिखे गए हैं।

ये भी पढ़ें –

 

famous personalities of india 2018 – 2018 के हिन्दी विकिपीडिया पर देखें जाने वाले टॉप-20 चरित्र लेख

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia in 2018

 

20. अकबर

popular persons on Hindi Wikipedia

4,06,642 बार देखा गया

जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर (1542 – 1605) मुगल वंश के तीसरे शासक थे। अकबर के शासन में मुगल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकाश भाग सम्मिलित थे और उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था।

 

19. अलाउद्दीन खिलजी

most popular person on hindi wikipedia
dailyasianage

411,611 बार देखा गया

अलाउद्दीन खिलजी (1267-1316) दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरा शासक था। उसका साम्राज्य अफगानिस्तान से लेकर उत्तर-मध्य भारत तक फैला था। इसी  ‘पद्मावत’ फ़िल्म बनी है, जिसमे खिलजी का एक मुख्य किरदार था।

 

18. महाराणा प्रताप

most famous people in 2020
Image Source : TWITTER/MOHANBIYAR973

4,39,119 बार देखा गया

महाराणा प्रताप सिंह (1540 – 1597) उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर से आखिर तक संघर्ष किया।

famous personalities of india 2018

 

17. गौतम बुद्ध

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

4,60,371 बार देखा गया

गौतम बुद्ध (623/563 ईसा पूर्व – 543/483 ईसा पूर्व) एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। बुद्ध एक महानतम दार्शनिक, एवं सुधारक थे। करीब 2600 साल पहले जन्में बुद्ध भारत एवं विश्व में आज भी प्रासंगिक एवं सर्वाधिक लोकप्रिय भारतीय हैं।

 

16. रानी लक्ष्मीबाई

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

4,77,267 बार देखा गया

रानी लक्ष्मीबाई (1828 – 1858) मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।

 

15. वल्लभ भाई पटेल

top 20 most famous persons on Wikipedia

4,83,246 बार देखा गया

वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (1875 – 1955), एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री थे। इसी वर्ष 31 अक्टूबर को पटेल स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया गया था।

 

14. महादेवी वर्मा

most popular persons on hindi wiki
femina

4,85,402 बार देखा गया

महादेवी वर्मा (1907 — 1987) हिन्दी की एक प्रतिभावान कवयित्रि थी। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं।

famous personalities of india 2018

 

13. स्वामी विवेकानन्द

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

5,22,189 बार देखा गया

स्वामी विवेकानन्द (1863 – 1902) हिंदू संन्यासी थे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

 

12. नरेन्द्र मोदी

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

5,26,946 बार देखा गया

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (जन्म: 1950) 26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वे भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।

 

11. कबीर

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia
Image Source : kavitaakosh

5,51,391 बार देखा गया

कबीर (1398/1440 — 1448/1518) भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया।

 

10. तुलसीदास

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

5,56,630 बार देखा गया

गोस्वामी तुलसीदास (1532 – 1623) हिन्दी साहित्य के सन्त कवि थे। रामचरितमानस इनका गौरव ग्रन्थ है। तुलसीदास जी रामानंदी के बैरागी साधु थे।

famous personalities of india 2018

 

9. सुभाष चन्द्र बोस

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

5,56,772 बार देखा गया

सुभाष चन्द्र बोस (1897 – 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के एक अग्रणी नेता थे। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था

 

8. जवाहरलाल नेहरू

popular persons on Hindi Wikipedia

5,72,081 बार देखा गया

जवाहरलाल नेहरू (१८८९ – १९६४) भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे।

 

7. भगत सिंह

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

5,87,221 बार देखा गया

भगत सिंह (1907 –  1931) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी थे। इन्हें 23 मार्च 1931 को फाँसी पर लटका दिया गया था।

 

6. प्रेमचंद

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

6,49,963 बार देखा गया

प्रेमचंद (1880 – 1936) हिन्दी और उर्दू के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक थे। उन्होंने तीन सौ से अधिक कहानियाँ लिखीं।

 

5. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

8,68,555 बार देखा गया

अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम (1931 – 2015) भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति, वैज्ञानिक और अभियंता थे।

famous personalities of india 2018

 

4. भीमराव आम्बेडकर

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

8,72,285 बार देखा गया*

डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर (1891 – 1956) भारतीय बहुज्ञ (polymath), समाजसुधारक, मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे।

 

3. अटल बिहारी वाजपेयी

most popular persons on hindi wikipedia
naidunia

8,99,171 बार देखा गया

अटल बिहारी वाजपेयी (1924 – 2018) भारत के दसवें प्रधानमंत्री, तथा वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। इसी वर्ष 16 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गयी थी।

 

2. महात्मा गांधी

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

12,79,689 बार देखा गया

मोहनदास करमचन्द गांधी (1869 – 1948) भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

 

1. सपना चौधरी

most famous persons in 2019
Image Source : hindi.webdunia.com

15,45,341 बार देखा गया

सपना चौधरी (जन्म: 1990) एक भारतीय गायिका, नृतकी और अभिनेत्री है। वो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी है।

2018 साल का सबसे ज्यादा पढ़ा गया लेख सपना चौधरी का रहा, जिसने गांधी, आंबेडकर समेत देश के सारे महान एवं लोकप्रिय हस्तियों को पीछे छोड़ दिया।

famous personalities of india 2018


विकिपीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति

  • यह सूची 2016 से 2021 इस अवधि के कुल 6 वर्षों के हिंदी विकिपीडिया के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की है। यदि आप प्रत्येक वर्ष के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों के बारे में जानना चाहते हो, तो वर्ष पर क्लिक करें → 2016, 2017, 2018, 20192020  और 2021

यह भी पढें :

टीप:

* 22 जून 2018‎ को बी आर अम्बेडकर (8,72,285 views) पृष्ठ भीमराव आम्बेडकर (3,72,990 views) पर स्थानांतरित किया था। (कुल 8,72,285 बार देखा गया)

अगर आपको किसी अन्य उल्लेखनीय व्यक्ति के लेख के views और उसकी rank के बारे में जानना हो तो आप हमें बता सकते हो।