विकिपीडिया : 2021 की टॉप 20 सबसे प्रभावशाली हस्तियाँ; गांधी-आंबेडकर रहे सबसे आगे!

इस लेख में हम उन 20 सबसे ज्यादा प्रभावशाली एवं लोकप्रिय व्यक्तियों के बारे में जानेंगे जिनके बारे में वर्ष 2021 में हिंदी विकिपीडिया पर सबसे अधिक बार पढ़ा गया हो। विकिपीडिया पर बने उनके लेख या आर्टिकल्स को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं और यह 20 लोग हिंदी जगत में अर्थात भारतीय लोगों में सर्वाधिक चर्चित, लोकप्रिय एवं प्रभावशाली शख्सियत बने हैं। – famous indian personalities 2021

famous indian personalities 2021 on hindi wikipedia
famous indian personalities 2021 on hindi wikipedia

Top 20 Famous Indian Personalities 2021

हिंदी विकिपीडिया के बारे में जानकारी – विकिपीडिया (Wikipedia) एक मुक्त ज्ञानकोष है और वह दुनिया के 325+ भाषाओं में उपलब्ध है। हिन्दी समेत भारत की कई भाषाओं में विकिपीडिया उपलब्ध है, और हिंदी विकीपीडिया अन्य सभी भारतीय संस्करणों वाली विकीपीडियाओं में सबसे आगे हैं, यानी उस पर सबसे ज्यादा आर्टिकल्स उपलब्ध हैं। हिंदी भारत की सबसे बड़ी भाषा है, जिन्हें बोलने वालों की संख्या 70 करोड़ से ज्यादा है। इसलिए यह जानना भी दिलचस्प होगा कि हिंदी विकिपीडिया पर भारत की अधिकतर जनता किन-किन प्रसिद्ध एवं उल्लेखनीय लोगों के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी पढ़ते हैं! हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरम्भ किया गया था और फ़रवरी 2022 तक इस पर अलग-अलग विषयों के 1,52,644 लेख बने हैं। इन्हीं articles में बड़ी संख्या में लोगों के चरित्रलेख (biographical articles) भी लिखे गए हैं। आज हम 2021 के 20 सबसे ज्यादा पॉपुलर चरित्र लेखों को जानेंगे, जिन्हें हिंदी जगत में सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हो।

2016 से 2021 इन 6 वर्षों में पहली बार किसी ‘गैर भारतीय’ शख्स ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। उससे भी रोचक बात यह है कि वो गैर भारतीय शख्स एक ‘महिला’ है और उसने इन टॉप 20 प्रभावशाली लोगों में ‘पहली रैंकिंग’ पाई हैं, और महात्मा गांधी और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को भी पीछे छोड़ा हैं। – भारत के महान नेताओं के नाम

 

20 Famous Personalities of India – सबसे प्रभावशाली तथा लोकप्रिय लोगों की सूची

20 Most influential and famous personalities of India on Hindi Wikipedia in 2021

प्रत्येक तस्वीर के नीचे लाल रंग में विकीपीडिया चरित्रलेख को कितनी बार देखा गया (यानी कितने views प्राप्त हुए) की जानकारी है।

20. अशोक – 4.05 लाख views

Ashoka is the most famous Indian ruler
Ashoka is the most famous Indian ruler

4,05,467 बार देखा गया

चक्रवर्ती सम्राट अशोक (304 ईसा पूर्व – 232 ईसा पूर्व) भारतीय मौर्य राजवंश के सम्राट थे। उनका विशाल मौर्य साम्राज्य भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य रहा है और वो उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था। वर्ष 2021 में उनका हिंदी विकिपीडिया लेख 4,05,467 बार पढ़ा गया।

 

19. रानी लक्ष्मीबाई4.36 लाख views

ebnw.net

4,36,331 बार देखा गया

रानी लक्ष्मीबाई (1828 – 1858) मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। वर्ष 2021 में लक्ष्मीबाई का हिंदी विकिपीडिया लेख 4,36,331 बार पढ़ा गया, और famous indian personalities 2021 में वह टॉप 20 मशहूर हस्तियों में 19वे स्थान पर रही। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें 4,49,072 व्यूज मिले थे। रानी लक्ष्मीबाई, हिंदी विकिपीडिया पर, वर्ष 2016 से 2021 इन सभी 6 वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में शुमार रही हैं। वह इस वर्ष की तीसरी सबसे मशहूर महिला भी बनी है। वर्ष 2019 में उनका लेख सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया था (6,71,776) और वह 9वी रैंक पर आई थी। 

 

 

18. जवाहरलाल नेहरू4.44 लाख views

gettyimages

4,44,459 बार देखा गया

जवाहरलाल नेहरू (1889- 1964) भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। वर्ष 2021 में उनका हिंदी विकिपीडिया लेख 4,44,459 बार पढ़ा गया। पिछले वर्ष 2020 में भी नेहरू 18वे स्थान पर थे और उन्हें 3,71,208 व्यूज मिले थे। जवाहरलाल नेहरू भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा नाम है उनकी लोकप्रियता इतने हैं कि वह 2016 से लेकर 2021 तक के प्रत्येक वर्ष के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में शामिल रहे हैं। 2019 में उनका लेख सबसे ज्यादा यानी 7,68,942 बार पढ़ा गया था, और वह 6th रैंक पर थे। उनको 2016 से 2021 इन 6 वर्ष की अवधि में 29,36,296 बार पढ़ा गया।

विश्व में सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन है

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता

 

17. नरेन्द्र मोदी4.68 लाख views

4,68,387 बार देखा गया

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (जन्म: 1950) भारत के प्रधानमन्त्री हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में शामिल एकमात्र जीवित व्यक्ति हैं। यहाँ मोदी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वह कुल 6 वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में शामिल रहे हैं, और उन्हें 29,08,724 व्युज़ मिले। वर्ष 2021 में 17वी रैंकिंग के साथ उनके लेख को 4,68,387 बार देखा गया था, हालाँकि पिछले वर्ष 2020 में उन्हें 5,37,458 व्यूज मिले थे, और वह 6वीं रैंकिंग पर थे। वर्ष 2019 में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं, चौथी रैंक के साथ 8,69,626 व्यूज उन्हें मिले थे। मोदी पॉपुलैरिटी सर्वे २०२१ – 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 33,77,114 views मिले। famous indian personalities 2021

सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

 

  ये भी पढ़ें –

 

 

16. जयशंकर प्रसाद4.69 लाख views

thequint

4,69,086 बार देखा गया

जयशंकर प्रसाद (1890 – 1937) हिन्दी कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे। वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। उनका लेख 2019 और 2021 इन दो वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में ही शुमार हुआ है। वर्ष 2021 में 16वी रैंकिंग के साथ उनके लेख को 4,69,086 बार देखा गया था। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 18,51,265 views मिले।

 

 

15. अकबर4.76 लाख views

4,76,164 बार देखा गया

जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर (1542 – 1605) मुगल वंश के तीसरे शासक थे। अकबर के शासन में मुगल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकाश भाग सम्मिलित थे और उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था। वे एक महानतम शासक थे, उनकी लोकप्रियता की बात करें तो वह केवल 2018, 2019, 2020 और 2021 इन 4 वर्षों में ही टॉप 20 मशहूर लोगों में शामिल रहे। वर्ष 2021 में 15वी रैंकिंग के साथ अकबर के लेख को 4,76,164 बार पढ़ा गया था। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 4,17,569 व्यूज मिले थे, और वह 17वीं रैंकिंग पर थे। वर्ष 2019 में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं, 17वी रैंक के साथ 4,93,591 व्यूज तब उन्हें मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 22,61,119 views मिले। famous indian personalities 2021

सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

इतिहास के सबसे महान राजा कौन थे

 

14. भगत सिंह4.85 लाख views

hindi.newsclick

4,84,669 बार देखा गया

भगत सिंह (1907 –  1931) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी थे। इन्हें 23 मार्च 1931 को अंग्रेजो द्वारा फाँसी दी गयी थी। भगत सिंह भारत के एक सबसे प्रभावशाली रहे हैं। भारत के सबसे मशहूर शहीदों में सबसे आगे भगत सिंह हैं। वर्ष 2021 में 14वी रैंकिंग के साथ उनके लेख को 4,84,669 बार देखा गया था। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 4,22,495 व्यूज मिले थे, और वह 15वीं रैंकिंग पर थे। वर्ष 2019 में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं, पांचवी रैंक के साथ 7,80,269 व्यूज उन्हें मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 32,26,812 views मिले।

famous personalities of india

ये भी पढ़ें –

 

13. महाराणा प्रताप4.99 लाख views

4,98,854 बार देखा गया

महाराणा प्रताप सिंह (1540 – 1597) उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर (#16) से आखिर तक संघर्ष किया। वह प्रसिद्ध शासक है, उनका लेख 2018, 2019, 2020 और 2021 इन चार वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में ही शुमार हुआ था। वर्ष 2021 में 13वी रैंकिंग के साथ उनके लेख को 4,98,854 बार देखा गया था। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें 4,90,200 व्यूज मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 24,31,195 views मिले। हालांकि वर्ष 2019 में महाराणा प्रताप सिंह का लेख अन्य वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा बार यानी 5,06,965 बार पढ़ा गया था। famous indian personalities 2021

भारतीय नेताओं के नाम

 

12. सूरदास5.51 लाख views

medium.com

5,50,610 बार देखा गया

सूरदास (1478/1483 – 1579/1584) हिन्दी के भक्तिकाल के महान कवि थे। हिन्दी साहित्य में कृष्ण के अनन्य उपासक और ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि के रूप में वे हिंदी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं। सूरदास काफी प्रसिद्ध है, उनका लेख 2016, 2019, 2020 और 2021 इन चार वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में ही शुमार हुआ था। वर्ष 2021 में 12वी रैंकिंग के साथ सूरदास के लेख को 5,50,610 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 3,73,446 व्यूज मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 22,32,383 views मिले। 

भारत के सबसे महान कवि कौन थे?

famous personalities of india

 

11. शिवाजी5.71 लाख views

(Photo: Twitter/@VPSecretariat)

5,70,999 बार देखा गया

छत्रपति शिवाजी महाराज (1630 – 1680) भारत के एक राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। शिवाजी महाराज का लेख भी केवल 6 में से 4 वर्षों (2017, 2019, 2020 और 2021) के ही टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में शामिल रहा। हालाँकि वह मराठी विकिपीडिया पर सबसे लोकप्रिय लोगों में पहले स्थान पर हैं। वर्ष 2021 में 11वी रैंकिंग के साथ शिवाजी के लेख को 5,70,999 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 5,07,000 व्यूज मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 2,373,514 views मिले।  famous indian personalities 2021

महाराष्ट्र के सबसे महान राजा कौन थे

famous personalities of india

 

10. महादेवी वर्मा5.74 लाख views

Indian Express

5,73,586 बार देखा गया

महादेवी वर्मा (1907 – 1987) हिन्दी की एक प्रतिभावान कवयित्रि थी। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं। हालाँकि वह केवल 2016, 2018 और 2021 इन 3 वर्षों के 20 लोकप्रिय लोगों में शुमार रही। वर्ष 2021 में 10वी रैंकिंग के साथ वर्मा के लेख को 5,73,586 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 3,08,490 व्यूज मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 23,14,125 views मिले।

भारत के 20 नेताओं के नाम

ये भी पढ़ें –

 

9. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम6.51 लाख views

(Photo by Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images)

6,51,440 बार देखा गया

अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम (1931 – 2015) भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति, वैज्ञानिक और अभियंता थे। 2012 में हुए “द ग्रेटेस्ट इंडियन” नामिक सर्वेक्षण में भी वह डॉक्टर आंबेडकर के बाद “दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय” के रूप में चुने गए थे। वर्ष 2021 में 9वी रैंकिंग के साथ कलाम के लेख को 6,51,440 बार देखा गया था। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 5,37,458 व्यूज मिले थे, और वह 14वीं रैंकिंग पर थे। वर्ष 2019 में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं, दूसरी रैंक के साथ 10,40,709 व्यूज उन्हें मिले थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 44,43,229 views मिले। अब्दुल कलाम भारत के सबसे मशहूर वैज्ञानिक एवं सबसे मशहूर राष्ट्रपति हैं।

भारत के महान नेताओं के नाम
प्रमुख नेताओं के नाम

 

8. स्वामी विवेकानन्द6.56 लाख views

6,55,930 बार देखा गया

स्वामी विवेकानन्द (1863 – 1902) भारतीय हिंदू संन्यासी थे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। विवेकानंद भारत का एक सबसे प्रभावशाली नाम है, तथा उनकी लोकप्रियता भी काफी ज्यादा है। वह भी हिंदी विकिपीडिया के हर साल के टॉप 20 मशहूर लोगों में शामिल होते रहे हैं। वर्ष 2021 में 8वी रैंकिंग के साथ विवेकानन्द के लेख को 6,55,930 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 4,40,085 व्यूज मिले थे, और वह 14वीं रैंकिंग पर थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 31,82,868 views मिले। स्वामी विवेकानंद भारत के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक नेता हैं। famous indian personalities 2021

10 नेताओं के नाम हिंदी में

Famous personalities of India

 

7. गौतम बुद्ध6.73 लाख views

Gautama Buddha is the most famous Indian ever

6,73,496 बार देखा गया

गौतम बुद्ध (623/563 ईसा पूर्व – 543/483 ईसा पूर्व) एक भारतीय दार्शनिक एवं श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। बुद्ध एक महानतम दार्शनिक, एवं सुधारक थे। करीब 2600 साल पहले जन्में बुद्ध भारत एवं विश्व में आज भी प्रासंगिक एवं सर्वाधिक लोकप्रिय भारतीय हैं। बुद्ध की लोकप्रियता भारत समेत समूचे विश्व में बरकरार है। उनका लेख 2017 से 2021 इन सभी 5 वर्षों के 20 सबसे लोकप्रिय शख्सियतों में शामिल रहा है, केवल 2016 में ही वे टॉप 20 मशहूर लोगों में शामिल नहीं हुए थे। वर्ष 2021 में 7वी रैंकिंग के साथ बुद्ध के लेख को 6,73,496 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 5,42,057 व्यूज मिले थे, और वह 5वीं रैंकिंग पर थे। 2016 से 2021 तक की अवधि में हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 27,69,662 views मिले।

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

famous personalities of india

 

 

6. कबीर6.90 लाख views

SikhNet

6,89,942 बार देखा गया

संत कबीर (1398/1440 — 1448/1518) भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया। वे भारत के सबसे मशहूर लोगों में से एक है और उनका लेख 2016 से 2021 इन सभी 6 वर्षों के 20 सबसे लोकप्रिय शख्सियतों में शामिल रहा है। वर्ष 2021 में 6वी रैंकिंग के साथ कबीर के लेख को 6,89,942 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 4,51,810 व्यूज मिले थे, और वह 12वीं रैंकिंग पर थे। 2016 से 2021 इस बीच हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 30,31,098 views मिले। famous indian personalities 2021

भारत के सबसे महान कवि कौन थे?

Famous personalities of India

 

5. सुभाष चन्द्र बोस7.29 लाख views

7,28,511 बार देखा गया

सुभाष चन्द्र बोस (1897 – 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के एक अग्रणी नेता थे। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। सुभाष चंद्र बोस भारत के महानतम लोगों में से एक है। वो सभी 6 वर्षों के सबसे मशहूर 20 लोगों में शामिल रहे है। वर्ष 2021 में 5वी रैंकिंग के साथ बोस के लेख को 7,28,511 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 4,61,082 व्यूज मिले थे, और वह दसवीं रैंकिंग पर थे। 2016 से 2021 इस बीच हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें कुल 31,47,636 views मिले।

सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

20 नेताओं के नाम

 

4. तुलसीदास8.20 लाख views

8,19,919 बार देखा गया

गोस्वामी तुलसीदास (1532 – 1623) हिन्दी साहित्य के सन्त कवि एवं रामानंदी के बैरागी साधु थे। रामचरितमानस इनका गौरव ग्रन्थ है। वर्ष 2021 में चौथी रैंकिंग के साथ तुलसीदास के लेख को 8,19,919 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें 5,62,370 व्यूज मिले थे, और वह चौथी रैंकिंग पर थे। उनके लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वह प्रत्येक वर्ष टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में शामिल है। हिंदी विकीपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, तुलसीदास भारत के सबसे लोकप्रिय कवि हैं। वे 2016 से लेकर 2021 इन कुल 6 वर्षों के टॉप 20 प्रसिद्ध लोगों में रहे और उन्हें कुल 33,79,381 व्युज मिले। famous indian personalities 2021

भारत के सबसे महान कवि कौन थे?

 

3. भीमराव आम्बेडकर10.49 लाख views

10,49,159 बार देखा गया

डॉ बाबासाहब आंबेडकर (1891 – 1956) भारतीय बहुज्ञ (polymath), समाजसुधारक, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। वर्ष 2021 में तीसरी रैंकिंग के साथ बाबासाहब आंबेडकर के लेख को 10,49,159 बार देखा गया था, और इसी वर्ष उन्हें अन्य वर्षों के मुकाबले हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें 8,86,119 व्यूज मिले थे, और वह तीसरी रैंकिंग पर थे। हिंदी विकिपीडिया के 20 सबसे मशहूर लोगों की सूची में उनकी रैंक हमेशा टॉप 5 में रही। 2016 और 2020 इन 2 वर्षों में उनकी दूसरी रैंक थी। 2016 से 2021 इस बीच डॉ बाबासाहब आंबेडकर को 51,92,332 व्युज़ मिले।

भारत के सबसे महान व्यक्ति कौन थे

भारत का सबसे अच्छा नेता कौन है

 

2. प्रेमचंद10.63 लाख views

10,62,718 बार देखा गया

प्रेमचंद (1880 – 1936) हिन्दी और उर्दू के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक थे। उन्होंने तीन सौ से अधिक कहानियाँ लिखीं। वर्ष 2021 में दूसरी रैंकिंग के साथ प्रेमचंद के लेख को 10,62,718 बार देखा गया था, और इसी वर्ष में उन्हें सबसे ज्यादा बार देखा गया हैं। पिछले वर्ष 2020 में उन्हें महज 6,44,987 व्यूज मिले थे, और वह तीसरी रैंकिंग पर थे। प्रेमचंद इस वर्ष पहली बार डॉ बाबासाहेब आंबेडकर से आगे हैं। प्रेमचंद भारत के संभवतः हिंदी जगत के सबसे लोकप्रिय लेखक हैं। उन्हें भी 2016 से लेकर 2021 तक के सभी वर्षों के टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में स्थान मिला। 6 वर्षों (2016 से 2021) में उन्हें 40,03,924 बार पढ़ा गया हैं। famous indian personalities 2021

नेताओं के नाम और फोटो

 

1. महात्मा गांधी13.71 लाख views

Mahatma Gandhi is the second most famous Indian ever
Mahatma Gandhi is the second most famous Indian ever

13,71,270 बार देखा गया

मोहनदास करमचन्द गांधी (1869 – 1948) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वर्ष 2021 में पहली रैंकिंग के साथ महात्मा गांधी के लेख को 13,71,270 बार देखा गया था। पिछले वर्ष 2020 में भी वह पहले रैंकिंग पर थे, तथा उन्हें 9,40,164 व्यूज मिले थे।

वर्ष 2016 से 2021, इन 6 वर्षों में उन्हें 70,11,893 बार देखा गया। उनकी लोकप्रियता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, 2018 (दूसरी रैंक) के अलावा वह अन्य सभी 5 वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में पहली रैंक पर रहे हैं। यानी गांधी छः में से पांच बार पहली रैंकिंग के साथ भारत के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति बने हैं। वर्ष 2018 में गांधीजी आगे पहली रैंकिंग पर एक महिला रही। हालांकि वर्ष 2019 में गांधी का लेख अन्य वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा बार यानी 17,27,000 बार पढ़ा गया था।

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

famous indian personalities 2021

 

क्लियोपाट्रा को वर्ष 2021 में 23,43,632 वुज मिले दिखाई देते हैं, किंतु उसे इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। सैमसंग एंड्रॉइड स्मार्टफोन वॉयस कमांड क्लियोपेट्रा पर विकिपीडिया लेख खोलने का सुझाव देता है। चूंकि यह एक लोकप्रिय उपकरण है, इसलिए अधिकांश views अनजाने में होते हैं।


यह सूची 2016 से 2022 इस अवधि के कुल 7 वर्षों के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की है। यदि आप किसी वर्ष के सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वो के बारे में जानना चाहते हो, तो उस वर्ष पर क्लिक करें → 2016, 2017, 2018, 2019, 2020,  2021 और 2022

( सन्दर्भ )

ये भी पढ़ें –


(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *