भारत के टॉप 36 सबसे प्रसिद्ध लोग, जिनके हैं अधिकतम विकिपीडिया आर्टिकल्स

हमारे भारत देश में कई महान और प्रसिद्ध लोग हुए हैं, जिन्होंने समूचे विश्व को प्रभावित किया है। आज हम ऐसे ही 30+ सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली भारतीयों के बारे में जानने जा रहे हैं, जिनके विकिपीडिया लेख (wikipedia articles) अधिकतम भाषाओं में उपलब्ध हैं। – Famous Indian personalities by Wikipedia articles

  हा लेख मराठीत वाचा 

Top 36 World famous indian personalities whose Wikipedia articles written in the greatest number of languages

विकिपीडिया (wikipedia) के बारे में आप जानते ही होंगे, तथा आपने किसी जानकारी को खोजने में विकिपीडिया का प्रयोग कई बार किया होगा। 325 से अधिक विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध ‘विकिपीडिया’ बहुभाषी और दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन विश्वकोश है, जिसमें अरबों लेख/आर्टिकल्स मौजूद हैं। 325+ विकिपीडियाओं में अंग्रेजी विकिपीडिया (English Wikipedia) लेखों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा विकिपीडिया है।

 

Table of Contents

Most Famous Indian Personalities

– व्यक्ति की लोकप्रियता के मापने के तरीके 

किसी व्यक्ति की लोकप्रियता का मापने के कई सारे तरीके हैं लेकिन इस लेख में हम विकिपीडिया का इस्तेमाल करने वाले हैं। विकिपीडिया के आधार पर किसी व्यक्ति की लोकप्रियता मापने के मुख्य रूप से दो तरीकें है :

(1) व्यक्ति के विकिपीडिया लेख को देखे जाने की संख्या (pageviews of a person on a Wikipedia)

(2) विकिपीडिया के विभिन्न संस्करणों (भाषाओं) पर व्यक्ति की जीवनी (number of articles of a person on various version of Wikipedia)

और यहां हमने केवल दूसरे तरीके का अनुसरण किया है, जिसके अनुसार टॉप 36 सबसे प्रसिद्ध भारतीयों (famous indian personalities) को सूचीबद्ध किया है। इन लोकप्रिय भारतीयों में दार्शनिक, राजनेता, सेलिब्रिटी, वैज्ञानिक आदि के क्षेत्र से प्रसिद्ध व्यक्तित्व शामिल हैं। – World Famous Indians by Wikipedia

 

– बुद्ध है ‘सबसे लोकप्रिय भारतीय’

यदि हम अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से अब तक के के सबसे लोकप्रिय भारतीय शख्स के बारे में सोचते हैं, तो निस्संदेह हमारे सामने पहला नाम भगवान गौतम बुद्ध का आता है।

आधुनिक समय में भी कुछ विश्व प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां हुई है, जिसका एक उदाहरण है महात्मा गांधी। लेकिन क्या किसी अन्य भारतीय व्यक्ति के बुद्ध से अधिक विकिपीडिया लेख हो सकते हैं? विकिपीडिया पर लोकप्रियता के मामले में गांधी और बुद्ध एक दूसरे से कितने दूर होंगे?

 

– व्यक्ति के विकिपीडियाओं पर बने लेखों की संख्या कैसे पता करें?

विकिपीडिया (wikipedia) की तरह विकिमीडिया फाउंडेशन का सिस्टर प्रोजेक्ट ‘विकिडेटा’ (wikidata) हैं। wikidata में किसी विषय/व्यक्ति का नाम English में दर्ज करने से यह समझा जाता है कि उस विषय/व्यक्ति पर विकिपीडिया की कितनी भाषाओं में लेख लिखे गए हैं।

उदाहरण के लिए डॉ. आंबेडकर का विकिडेटा पेज देखिए, जिसे देखने पर आपको पता चलेगा कि बाबासाहब के 123 विकिपीडियाओं पर लेख उपलब्ध हैं।

 

भारत के सर्वाधिक प्रसिद्ध व्यक्ति – Famous Indian personalities

भारत के टॉप 36 लोकप्रिय लोग, जिनके विकिपीडिया लेख 80+ भाषाओं में उपलब्ध हैं।‌‌ यह आंकड़े दिसंबर 2022 तक के है।

Wikipedia : Top 36 World famous Indian Personalities

1  गौतम बुद्ध – 197 विकिपीडिया

बौद्ध धर्म की स्थापना करने वाले भगवान गौतम बुद्ध (623/563 ईसा पूर्व – 543/483 ईसा पूर्व) के 197 भाषाओं की विकिपीडियाओं पर जीवनियाँ (चरित्रलेख) लिखी गई हैं। बुद्ध के विकिपीडिया लेख अन्य किसी भी अन्य भारतीय व्यक्ति की तुलना में सबसे अधिक हैं।

गौतम बुद्ध विश्व के एक महानतम दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक थे। एक अनुमान के अनुसार, दुनिया में बौद्ध धर्म के 180 करोड़ से अधिक अनुयायी हैं। बुद्ध न केवल भारत बल्कि दुनिया के इतिहास में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक है। करीब 2600 साल पहले हो चुके बुद्ध आज भी सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं।

 

2  महात्मा गांधी – 189 विकिपीडिया

बुद्ध के बाद अधिकतम विकिपीडिया लेख महात्मा गांधी (1869 – 1948) के हैं। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूरी दुनिया में उनकी लोकप्रियता अपार है।

अंग्रेजी विकिपीडिया पर यदि किसी भारतीय व्यक्ति का लेख सबसे अधिक पढ़ा जाता है, तो वह महात्मा गांधी हैं। उनका देहावसान करीब 150 साल पहले हुआ, जबकि भगवान बुद्ध का निर्वाण करीब 2,600 साल पहले हुआ है। गांधी के विकिपीडिया लेख कुल 189 भाषाओं में लिखे गए हैं।

 

3  रवींद्रनाथ टैगोर – 153 विकिपीडिया

इस लिस्ट में बुद्ध और गांधी के बाद रवींद्रनाथ टैगोर तीसरे नंबर पर आते हैं। टैगोर (1861 – 1941) बंगाली कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और चित्रकार भी थे।

उन्होंने साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीता, इसने उन्हें दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय बना दिया। उनकी विकिपीडिया जीवनियाँ कुल 153 भाषाओं में लिखी गई हैं।

 

4  अकबर – 144 विकिपीडिया

तीसरे मुगल सम्राट अकबर (25 अक्टूबर 1542 – 27 अक्टूबर 1605) ने 1556 से 1605 तक अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप के क्षेत्र पर शासन किया। मुगल साम्राज्य, जो मौर्य साम्राज्य के बाद भारत का दुसरा सबसे बड़ा साम्राज्य था।

भारत में हुए सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में अकबर का नाम चौथे स्थान पर आता है। विकिपीडिया के 144 भाषाओं में उनके आर्टिकल उपलब्ध हैं। इस लिहाज से, अकबर भारत का सबसे प्रसिद्ध मुस्लिम एवं प्रभावशाली बना है।

 

5  जवाहरलाल नेहरू – 138 विकिपीडिया

भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू (1889 – 1964) देश के एक प्रमुख नेता थे, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भी अग्रणी थे।

कुल 138 विकिपीडियाओं नेहरू के लेख मौजूद है, जो उन्हें भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में पांचवा स्थान दिलाते है। (मोदी के साथ) नेहरू भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं।

 

5  नरेंद्र मोदी – 138 विकिपीडिया

भारत के 14 वें और वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (जन्म: 17 सितंबर 1950) भारत के सबसे लोकप्रिय जीवित व्यक्ति है। मोदी के विकिपीडिया लेख भी 138 भाषाओं में उपलब्ध है।

यानी अधिकतम विकीपीडिया लेखों के मामले देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू इन दोनों की लोकप्रियता बिल्कुल एक समान है। (नेहरू के साथ) मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं।

 

7  मदर तेरेसा – 136 विकिपीडिया

उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे में जन्मी रोमन कैथोलिक नन मदर टेरेसा (26 अगस्त 1910 – 5 सितंबर 1997) कोलकाता की समाजसेवी हैं। अठारह साल तक स्कोप्जे में रहने के बाद, वह आयरलैंड और फिर भारत चली गईं, और शेष जीवन भारत में रहीं। famous indian personalities

उन्होंने शांति नोबेल पुरस्कार जीता है। मदर टेरेसा की विकिपीडिया जीवनियाँ कुल 136 भाषाओं में लिखी गई हैं। मदर टेरेसा भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला हैं। इस सूची में शामिल वह पहली ईसाई शख्स भी है।

 

8  सम्राट अशोक – 131 विकिपीडिया

दुनिया के महानतम सम्राटों में से एक अशोक के विकिपीडिया जीवन लेखों की कुल 131 भाषाओं में लिखे गए हैं। अशोक (304 – 232 ईसा पूर्व) मौर्य वंश के एक भारतीय सम्राट थे, जो बिन्दुसार के पुत्र और चंद्रगुप्त मौर्य के पोते थे।

268 से 232 ईसा पूर्व तक उन्होंने लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप, भारतीय इतिहास में सबसे बड़ा साम्राज्य (मौर्य साम्राज्य) पर शासन किया। अशोक ने बौद्ध धर्म को एशिया में फैलाया। उन्हें दुनिया के महानतम सम्राटों में से एक माना जाता है।

सम्राट अशोक को भारत का सबसे महान सम्राट और सबसे शक्तिशाली सम्राट भी माना जाता है। ये सभी सम्राट अशोक को विश्वविख्यात भारतीयों में शुमार करते हैं।

विकिपीडिया के अनुसार, सम्राट अशोक (सम्राट अकबर के बाद) दूसरे सबसे प्रसिद्ध भारतीय शासक हैं। अशोक के विकिपीडिया जीवन लेख कुल 131 भाषाओं में लिखे गए हैं।

 

9  कालिदास – 128 विकिपीडिया

कालिदास चौथी-पांचवीं शताब्दी के एक शास्त्रीय संस्कृत लेखक थे जिन्हें प्राचीन भारत का महान कवि और नाटककार माना जाता है। उनके नाटक और कविताएँ मुख्य रूप से वेदों, रामायण, महाभारत और पुराणों पर आधारित हैं। कालिदास की विकिपीडिया जीवनियाँ कुल 128 भाषाओं में लिखी गई हैं। World famous indian personalities by Wikipedia

 

10  इंदिरा गांधी – 125 विकिपीडिया

इंदिरा गांधी (19 नवंबर 1917 – 31 अक्टूबर 1984) भारत की तीसरी प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या तक प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

इंदिरा गांधी के 125 विकिपीडियाओं चरित्र लेख बने हैं, जिसके अनुसार वह भारत की दसवीं सबसे प्रसिद्ध शख्स बन गए। एक महिला के रूप में उनसे केवल मदर टेरेसा ही आगे हैं। अगर हम भारतीय मूल के महिलाओं की बात करें तो इंदिरा गांधी ही भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय शख्सियत है।

 

11  डॉ. बाबासाहब आंबेडकर – 123 विकिपीडिया

प्रकांड पंडित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर (14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर 1956) भारत की एक लोकप्रिय और महानतम शख्सियत है। वह न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, लेखक और समाज सुधारक थे। उन्होंने बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया।

वह ब्रिटिश भारत के श्रम मंत्री, स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, भारतीय संविधान के निर्माता और भारतीय बौद्ध धर्म के पुनरुत्थानवादी थे। देश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के कारण उन्हें ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ भी कहा जाता है। बाबा साहब के विकिपीडिया लेख 123 भाषाओं में लिखे गए हैं।

 

12  सत्यजीत रे – 117 विकिपीडिया

सत्यजित रे (2 मई 1921 – 23 अप्रैल 1992) एक भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, वृत्तचित्र फिल्म निर्माता, लेखक, निबंधकार, गीतकार, पत्रिका संपादक, चित्रकार, सुलेखक और संगीतकार थे।

उन्हें अब तक के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। वह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं। रे की जीवनियाँ कुल 117 विकिपीडिया भाषाओं में लिखी गई हैं।

 

* 14वें दलाई लामा – 116 विकिपीडिया

14वें दलाई लामा (आध्यात्मिक नाम : तेनज़िन ग्यात्सो) वर्तमान दलाई लामा हैं। वह तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता और तिब्बत राज्य के पूर्व प्रमुख हैं। उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को हुआ था। 1950 के दशक में चीन ने तिब्बत को कब्जा लिया, उसके बाद दलाई लामा ने भारत में शरण शरण ली और तब से वह भारत में ही रहते हैं। 116 विभिन्न विकिपीडियाओं पर उनके लेख उपलब्ध हैं।

दलाई लामा खुद को ‘भारत का अध्यात्मिक पुत्र’ मानते हैं लेकिन उन्होंने भारत की आधिकारिक ‘नागरिकता’ नहीं ली। वह भारत में लंबे समय से रहते हैं इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल किया गया, लेकिन अधिकारिक रूप से वह ‘गैर भारतीय’ है, इसलिए उन्हें भारत के लोकप्रिय व्यक्तित्वों में रैंकिंग नहीं दी गई।

 

13  चाणक्य – 111 विकिपीडिया

चाणक्य (375 ईसा पूर्व – 283 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत के एक शिक्षक, लेखक, रणनीतिकार, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और शाही सलाहकार थे। उन्हें भारत में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। विकिपीडिया की कुल 111 भाषाओं में चाणक्य के लेख उपलब्ध हैं।

 

14  अमिताभ बच्चन – 109 विकिपीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (जन्म 11 अक्टूबर 1942) को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक के रूप में पहचाना जाता है। 1970-1980 के दशक के दौरान, वह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक थे।

उनके कुल 109 विकिपीडियाओं पर लेख लिखे गए हैं। इस आधार पर वह भारत के सबसे प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, साथ ही साथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं (सत्यजीत रे पहले)। नरेंद्र मोदी के बाद, बच्चन दूसरे जीवित विश्व प्रसिद्ध भारतीय हैं। World famous Indian celebrities

 

15  ऐश्वर्या राय – 108 विकिपीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन (जन्म 1 नवंबर 1973) सबसे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्ड विजेता हैं। उन्होंने अपने सफल अभिनय करियर के माध्यम से खुद को भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली हस्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। उन्हें अक्सर मीडिया में “दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला” के रूप में उद्धृत किया गया है।

विकिपीडिया पर बने उनके लेखों के अनुसार, वह भारत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, साथ ही वह मदर टेरेसा और इंदिरा गांधी के बाद तिसरी सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला हैं। इसके अलावा वह सबसे प्रसिद्ध जीवित भारतीय महिला भी बन गई हैं। ऐश्वर्या के विकिपीडिया आर्टिकल कुल 108 भाषाओं में लिखे गए हैं।

 

World Famous Indian Personalities

16  शाहरुख खान – 107 विकिपीडिया

शाहरुख खान (जन्म 2 नवंबर 1965) एक बॉलिवुड का मशहूर अभिनेता है, साथ ही वह फिल्म निर्माता और टेलीविजन व्यक्तित्व भी हैं। मीडिया में उन्हें “बॉलीवुड का बादशाह” और “किंग खान” के रूप में जाना जाता हैं।

विकिपीडिया के अनुसार, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या के बाद, शाहरुख खान तीसरे सबसे प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। शाहरुख की विकिपीडिया जीवनी लेख कुल 107 भाषाओं में लिखे गए हैं।

 

17  ब्रह्मगुप्त 101 विकिपीडिया

ब्रह्मगुप्त (598 – 668) भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री थे। वह गणित और खगोल विज्ञान पर दो शुरुआती कार्यों के लेखक हैं – ब्रह्मस्फुटसिद्धांत और खंडखद्यक। शून्य की गिनती का नियम सबसे पहले ब्रह्मगुप्त ने दिया था।

विकिपीडिया के अनुसार ब्रह्मगुप्त 17 वें सबसे लोकप्रिय भारतीय शख्स है। ब्रह्मगुप्त के विकिपीडिया लेख कुल 101 भाषाओं में लिखे गए हैं। famous indian personalities

 

18  सी. वी. रमन – 97 विकिपीडिया

विकिपीडिया के अनुसार, प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (7 नवंबर 1888 – 21 नवंबर 1970) भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व में आठवें स्थान पर है। वह प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते है।

उन्होंने 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता और विज्ञान की किसी भी शाखा में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले एशियाई थे। कुल 97 विकिपीडियाओं पर सीवी रमन के आर्टिकल्स मौजूद है।

 

19  प्रियंका चोपड़ा – 95 विकिपीडिया

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास (जन्म 18 जुलाई 1982) भारत की सबसे ज्यादा प्रसिद्ध शख्सियतों में से एक है। वह 2000 की मिस वर्ल्ड की विजेता भी रही है। वह भारत की सबसे अधिक कमाने वाली हस्तियों में से एक हैं।

प्रियंका के विकिपीडिया आर्टिकल को कुल 95 भाषाओं में लिखा गया है। अभिनेत्री के रूप में, ऐश्वर्या रॉय के बाद सबसे ज्यादा विकीपीडिया पेज प्रियंका चोपड़ा के ही मिलते हैं।

टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में सूचीबद्ध किया और अगले दो वर्षों में फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया था।

 

20  राजीव गांधी – 94 विकिपीडिया

भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी राजीव गांधी (20 अगस्त 1944 – 21 मई 1991) अपनी 40 वर्ष की आयु में भारत के प्रधान मंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। famous indian personalities

तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने 1984 से 1989 तक प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी विकिपीडिया जीवनी कुल 94 भाषाओं में लिखी गई है। वह नेहरू, मोदी और इंदिरा के बाद इस सूची में शामिल होने वाले चौथे प्रधानमंत्री हैं।

 

21  श्रीनिवास रामानुजन – 92 विकिपीडिया

विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887 – 26 अप्रैल 1920) भारत के प्रसिद्ध एवं प्रतिभा संपन्न व्यक्तियों में से एक थे। यद्यपि उनके पास शुद्ध गणित में लगभग कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं था, उन्होंने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और निरंतर अंशों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रामानुजन की विकिपीडिया जीवनीयाँ कुल 92 भाषाओं में लिखी गई है। Famous Indian personalities in Hindi 

 

Famous Indian Personalities by Wikipedia

22  नागार्जुन – 91 विकिपीडिया

नागार्जुन (150 – 250) एक भारतीय महायान बौद्ध विचारक, विद्वान-संत और दार्शनिक थे। उन्हें सबसे महान बौद्ध दार्शनिकों में से एक माना जाता है। उन्हें महायान बौद्ध धर्म के प्रमुख संप्रदाय का संस्थापक माना जाता है, जिसके दुनिया भर में 1.30 बिलियन अनुयायी हैं।

इसके अलावा, जान वेस्टरहॉफ के अनुसार, वह एशियाई दर्शन के इतिहास के सबसे महान दार्शनिकों में से एक हैं। नागार्जुन की विकिपीडिया जीवनी कुल 91 भाषाओं में लिखी गई है।

 

23  गुरु नानक – 90 विकिपीडिया

गुरु नानक (15 अप्रैल 1469 – 22 सितंबर 1539) सिख धर्म के संस्थापक और दस सिख गुरुओं में से पहले थे। उनका जन्म दुनिया भर में गुरु नानक गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध के बाद गुरु नानक इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे धर्म-संस्थापक हैं। famous indian personalities

गुरु नानक की विकिपीडिया जीवनी कुल 90 भाषाओं में लिखी गई है। सिख धर्म सबसे हाल ही में स्थापित प्रमुख संगठित धर्मों में से एक है और 21 वीं सदी की शुरुआत तक लगभग 25-30 मिलियन अनुयायियों (सिखों) के साथ वह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है।

 

24  स्वामी विवेकानंद – 89 विकिपीडिया

स्वामी विवेकानंद (12 जनवरी 1863 – 4 जुलाई 1902) एक भारतीय हिंदू संत और दार्शनिक थे। वे 19वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी रामकृष्ण के प्रमुख शिष्य थे। पश्चिमी रहस्यवाद से प्रभावित, वे वेदांत और योग के भारतीय दर्शनों (शिक्षाओं, प्रथाओं) को पश्चिमी दुनिया में पेश करने वाले एक प्रमुख व्यक्ति थे। विवेकानंद की विकिपीडिया जीवनी कुल 89 भाषाओं में लिखी गई है। World Famous Indian Personalities by Wikipedia

 

25  सलमान खान – 88 विकिपीडिया

सलमान खान (जन्म – 27 दिसंबर 1965) एक प्रसिद्ध बॉलीवूड अभिनेता हैं, जिन्हें मीडिया में भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक व्यावसायिक रूप से सफल अभिनेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है। फोर्ब्स ने उन्हें अपनी 2015 और 2018 की दुनिया के टॉप-पेड 100 सेलिब्रिटी एंटरटेनर्स की सूची में शामिल किया था।

सलमान के विकिपीडिया लेख कुल 88 भाषाओं में लिखे गए हैं। विकिपीडिया के अनुसार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद वह भारत का तीसरा सबसे प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। साथ ही दो अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा वैश्विक लोकप्रियता में सलमान खान से आगे हैं।

 

25  पं. रविशंकर – 88 विकिपीडिया

प्रसिद्ध भारतीय सितार वादक और संगीतकार पंडित रविशंकर (7 अप्रैल 1920 – 11 दिसंबर 2012) 20वीं सदी के अंत में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत के दुनिया के सबसे प्रसिद्ध गायक बन गए और उन्होंने भारत और दुनिया भर के कई संगीतकारों को प्रभावित किया।

उन्हें 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारतरत्न से सम्मानित किया गया था। रविशंकर की विकिपीडिया जीवनी कुल 88 भाषाओं में लिखी गई है।

 

25  आमिर खान – 88 विकिपीडिया

आमिर खान (जन्म 14 मार्च 1965) एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। 30 से अधिक वर्षों के अपने करियर के माध्यम से, खान ने खुद को भारतीय सिनेमा के सबसे उल्लेखनीय अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित किया है।

आमिर खान के कुल 88 विकिपीडियाओं पर लेख बनाए गए हैं, जो उन्हें इस सूची में 27 वें स्थान पर रखते हैं। विकिपीडिया के अनुसार अमिताभ, शाहरुख और सलमान के बाद भारत के चौथे सबसे प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान है।

 

28  विश्वनाथ आनंद – 86 विकिपीडिया

विश्वनाथन आनंद (जन्म 11 दिसंबर 1969) एक भारतीय शतरंज (चेस) ग्रैंडमास्टर और पांच बार के पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन हैं। वह 1988 में भारत से पहले ग्रैंडमास्टर बने, और 2800 की एलो रेटिंग को पार करने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं, यह उपलब्धि उन्होंने पहली बार 2006 में हासिल की थी। 2022 में, उन्हें FIDE का डिप्टी प्रेसिडेंट चुना गया।

विश्वनाथ आनंद के 86 विभिन्न विकिपीडियाओं पर लेख मौजूद है। इस सूची में ‘खेल’ से जुड़ा हुआ एकमात्र नाम विश्वनाथ आनंद का है।

 

28  प्रतिभा पाटील – 86 विकिपीडिया

प्रतिभा देविंसिंह पाटिल (जन्म 19 दिसंबर 1934) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं, जिन्होंने 2007 से 2012 तक भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक सदस्य, उन्होंने पहले 2004 से 2007 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्य किया, और 1991 से 1996 तक लोकसभा की सदस्य रहीं। famous indian personalities

अलग-अलग 86 विकीपीडियाओं पर लेख मौजूद है, जो उन्हें भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची में 28 वें स्थान पर रखते हैं। इस सूची में शामिल होने वाली वह पहली राष्ट्रपति हैं।

 

30  आर्यभट्ट – 85 विकिपीडिया

आर्यभट्ट (476 – 550) एक भारतीय गणितज्ञ होने के साथ-साथ भारतीय गणित और भारतीय खगोल विज्ञान के शास्त्रीय युग के खगोलशास्त्री भी थे। वह गुप्त युग के दौरान सुर्खियों में आए और आर्यभटीय और आर्य-सिद्धांत जैसे कार्यों का निर्माण किया। आर्यभट्ट की विकिपीडिया जीवनियाँ कुल 85 भाषाओं में लिखी गई हैं।

 

31  प्राण – 84 विकिपीडिया

प्राण (12 फरवरी 1920 – 12 जुलाई 2013) एक भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक के सबसे महान खलनायक रूप में जाना जाता है। उन्हें 1940 से 1990 के दशक तक हिंदी सिनेमा में चरित्र अभिनेता के रूप में जाना जाता था।

वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल और सम्मानित दिग्गज अभिनेताओं में से एक रहे हैं। वह अपने समय के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक थे। उनके विकिपीडिया लेख 84 भाषाओं में लिखे गए हैं।

 

31  प्रणब मुखर्जी – 84 विकिपीडिया

प्रणब मुखर्जी (11 दिसंबर 1935 – 31 अगस्त 2020) एक भारतीय राजनेता थे, जिन्होंने 2012 से 2017 तक भारत के 13 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। पांच दशक के राजनीतिक करियर में, मुखर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता थे। उन्हें 2019 में भारतरत्न से सम्मानित किया गया था। उनके विकिपीडिया लेख 84 भाषाओं में उपलब्ध हैं। वह इस सूची में शामिल तीन राष्ट्रपतियों में से एक है।

 

33  रामकृष्ण परमहंस – 82 विकिपीडिया

रामकृष्ण परमहंस (18 फरवरी 1836 – 16 अगस्त 1886) बंगाल के 19वीं शताब्दी के भारतीय हिंदू रहस्यवादी और धार्मिक नेता थे। उनके मुख्य शिष्य स्वामी विवेकानंद (#24) ने पश्चिमी देशों के बीच उनके विचारों को लोकप्रिय बनाया और रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन दोनों की स्थापना की। रामकृष्ण की जीवनी कुल 82 विकिपीडिया भाषाओं में लिखी गई है।

 

33  अमर्त्य सेन – 82 विकिपीडिया

अमर्त्य सेन (जन्म 3 नवंबर 1933) एक भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक हैं जिन्होंने 1972 से यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में पढ़ाया और काम किया है। सेन ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। famous indian personalities

उन्हें कल्याणकारी अर्थशास्त्र में उनके काम के लिए 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार और 1999 में भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह महान अर्थशास्त्री डॉ. बाबासाहब आंबेडकर (#11) को अर्थशास्त्र में अपना गुरु मानते हैं। सेन के विकिपीडिया लेख कुल 82 भाषाओं में लिखा गया है।

 

35  ए.पी.जे. अब्दुल कलाम – 81 विकिपीडिया

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (15 अक्टूबर 1931 – 27 जुलाई 2015) एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। तथा उन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास प्रयासों में निकटता से शामिल थे।

उन्होंने 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षणों में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक भूमिका निभाई।

उनके आर्टिकल विकिपीडिया की कुल 81 भाषाओं में लिखे गए हैं। विकिपीडिया पर जिनके अधिकतम पेज बने हैं ऐसे भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में कलाम 35 नंबर पर है। वह प्रतिभा सिंह पाटिल और प्रणब मुखर्जी के बाद इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे राष्ट्रपति है।

 

36  करीना कपूर – 80 विकिपीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के विभिन्न विकिपीडियाओं पर 80 पेज बने हैं। विकिपीडिया के अनुसार, करीना भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यक्तियों में 36 नंबर पर है। विकिपीडिया के अनुसार, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा के बाद करीना कपूर तीसरी सबसे ज्यादा प्रसिद्ध अभिनेत्री है।


80 से अधिक विकिपीडियाओं पर जिनके आर्टिकल्स बने हैं ऐसे सबसे प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तियों की संख्या 36 हैं। आने वाले समय में यह आंकड़ा बदलेगा।


सारांश

दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हमने टॉप‌ 36 ‘विश्व प्रसिद्ध भारतीयों’ के बारे में जाना, जिनके विकिपीडिया लेख अधिकांश भाषाओं में लिखे गए हैं। (most famous Indian personalities by no. of Wikipedia articles)

प्रभावशाली भारतीयों (influential Indians on Wikipedia) के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरुर बताईए। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, धन्यवाद।

अगर आप किसी अन्य भारतीय या विदेशी व्यक्ति के लेख कितनी विकिपीडिया भाषाओं में उपलब्ध है, करना चाहते हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें।


यह भी पढ़े

 

‘धम्म भारत’ पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखे जाते हैं :


दोस्तों, धम्म भारत के इसी तरह के नए लेखों की सूचना पाने के लिए स्क्रीन की नीचे दाईं ओर लाल घंटी के आइकन पर क्लिक करें।

(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *