भारत के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोग; गांधी और आंबेडकर सबसे आगे (2016-2020 की हिंदी विकिपीडिया Ranking)

2016 से 2020 तक, इस 5 वर्ष की अवधि में Hindi Wikipedia पर लोगों को मिले views अनुसार भारत के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची बनी हैं। बुद्ध से लेकर मोदी तक के हर समय के दार्शनिक, नेता, शासक, कवि, सन्यासी, लेखक आदि इन 20 मशहूर शख्सियतों में है। जानिए हमारे देश के इन शीर्ष 20 लोकप्रिय लोगों के नाम, और उनके विकीपीडिया आर्टिकल को मिले व्यूज। – famous personalities in india

20 Most famous personalities of India on Hindi Wikipedia (2016-2020)

20 Famous Personalities of India

विकिपीडिया (Wikipedia) एक मुक्त ज्ञानकोष है और वह दुनिया के 325+ भाषाओं में उपलब्ध है। हिन्दी समेत भारत की कई भाषाओं में विकिपीडिया उपलब्ध है, और हिंदी विकीपीडिया अन्य सभी भारतीय संस्करणों वाली विकीपीडियाओं में सबसे आगे हैं, यानी उसपर सबसे ज्यादा आर्टिकल्स उपलब्ध हैं।

हिंदी भारत की सबसे बड़ी भाषा है, जिन्हें बोलने वालों की संख्या 70 करोड़ से ज्यादा है। इसलिए यह जानना भी दिलचस्प होगा कि हिंदी विकिपीडिया पर भारत की अधिकतर जनता किन-किन प्रसिद्ध एवं उल्लेखनीय लोगों के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी पढ़ते हैं!

हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरम्भ किया गया था और सितंबर 2021 तक इस पर अलग-अलग विषयों के 1,49,496 लेख हैं। इन्हीं articles में बड़ी संख्या में लोगों के चरित्र लेख (biographical articles) भी लिखे गए हैं। आज हम 2016 से 2020 तक (5 वर्ष) के 20 सबसे ज्यादा पॉपुलर चरित्र लेखों को जानेंगे, जिन्हें हिंदी जगत में सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया हो।

1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2020 तक इस अवधि के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले 20 लोगों में अधिकतर भारतीय इतिहास के सर्वकालीन विख्यात एवं महानत लोग हैं। इन 20 लोकप्रिय लोगों की रैंकिंग उन्हें मिले views के आधार पर है। – भारत के महान नेताओं के नाम

यह सभी टॉप 20 पॉपुलर लोग भारतीय हैं, हालांकि हिंदी विकिपीडिया पर भारत के अलावा भी विश्व के प्रसिद्ध लोगों के भी लेख बने हुए हैं। मराठी विकिपीडिया पर अधिकतर मराठी लोगों के लेखों को देखा जाता है, वैसे ही गुजराती विकिपीडिया पर अधिकतर गुजराती लोग ही पॉपुलर होते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

 

Famous Personalities of India – भारत के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची

20 Most famous personalities of India on Hindi Wikipedia (2016-2020)

इन लेख को पाठकों की संख्या (views) के अनुसार स्थान दिया गया है। प्रत्येक तस्वीर के नीचे लाल रंग में विकीपीडिया चरित्रलेख को कितनी बार देखा गया (यानी कितने views प्राप्त हुए) की जानकारी है। इन 20 लोकप्रिय लोगों की रैंकिंग उन्हें मिले views के आधार पर है।

20. सूरदास – 16.82 लाख views

popular persons on Hindi Wikipedia
pinterest

16,81,773 बार देखा गया

सूरदास (1478/1483 – 1579/1584) हिन्दी के भक्तिकाल के महान कवि थे। हिन्दी साहित्य में कृष्ण के अनन्य उपासक और ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि महात्मा सूरदास हिंदी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं।

सूरदास काफी प्रसिद्ध है, उनका लेख 2016, 2019 और 2020 इन तीन वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में ही शुमार हुआ था। 2016 से 2020 इन 5 वर्ष अवधि के सबसे लोकप्रिय भारतीयों में अंतिम स्थान पर रहे और उन्हें 16,81,773 व्युज मिले।

भारत के सबसे महान कवि कौन थे?

famous personalities of india

 

19. वल्लभ भाई पटेल – 17.09 लाख views

top 20 most famous persons on Wikipedia

17,08,987 बार देखा गया

वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (1875 – 1955), एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री थे।

वो भारतीय राजनीति का एक बड़ा नाम है। वो 5 वर्ष के शीर्ष 20 प्रसिद्ध लोगों में 17,08,987 व्युज के साथ 19 वे स्थान पर शामिल रहे हैं, हालांकि उनका लेख केवल 2018 और 2019 इन 2 वर्षों के ही 20 लोकप्रिय लोगों में शामिल रहा।

सबसे लोकप्रिय नेता

भारत के महान नेताओं के नाम

 

18. महादेवी वर्मा – 17.41 लाख views

most popular persons on hindi wiki
femina

17,40,539 बार देखा गया

महादेवी वर्मा (1907 — 1987) हिन्दी की एक प्रतिभावान कवयित्रि थी। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं।

महादेवी वर्मा भी केवल 2016 और 2018 इन 2 वर्षों के 20 लोकप्रिय लोगों में शुमार रही। हालांकि फिर भी वो कुल 5 वर्षों के टॉप 20 प्रसिद्ध व्यक्तियों में शामिल रही। वो इस सूची में शामिल 3 प्रसिद्ध महिलाओं में एक है।

भारत के 20 नेताओं के नाम

ये भी पढ़ें –

 

17. अकबर – 17.85 लाख views

popular persons on Hindi Wikipedia

17,84,955 बार देखा गया

जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर (1542 – 1605) मुगल वंश के तीसरे शासक थे। अकबर के शासन में मुगल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकाश भाग सम्मिलित थे और उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था।

सम्राट अकबर एक महानतम शासक थे, लोकप्रियता के मामले में वह केवल 2018, 2019 और 2020 इन तीनों वर्षों में ही टॉप 20 मशहूर लोगों में शामिल रहे।

सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

इतिहास के सबसे महान राजा कौन थे

 

16. शिवाजी – 18.03 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

18,02,515 बार देखा गया

छत्रपति शिवाजी महाराज (1630 – 1680) भारत के एक राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इस सूची में शामिल 4 सबसे लोकप्रिय शासकों में से वह एक है।

शिवाजी महाराज का लेख भी केवल 3 वर्षों (2017, 2019 और 2020) के ही टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में शामिल रहा। वैसे शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में इतने ज्यादा लोकप्रिय हैं की 2016 से 2020 के मराठी विकिपीडिया के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में वो पहले स्थान आए हैं।

वर्ष 2020 में शिवाजी महाराज को 5,07,000 व्युज मिले थे, जो अब तक उन्हें मिले सभी वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा व्युज हैं। उन्हें 2016 से 2020 इस बीच 18,02,515 बार पढ़ा गया। जबकि इसी अवधि में उन्हें मराठी विकिपीडिया पर 24 लाख 58 हज़ार व्युज में मिले हैं।

महाराष्ट्र के सबसे महान राजा कौन थे

famous personalities of india

 

15. महाराणा प्रताप – 19.32 लाख views

most famous people in 2020
TWITTER/MOHANBIYAR973

19,32,341 बार देखा गया

महाराणा प्रताप सिंह (1540 – 1597) उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर (#18) से आखिर तक संघर्ष किया।

शिवाजी महाराज की तरह महाराणा प्रताप भी केवल 2018, 2019 और 2020 इन तीन वर्षों के लोकप्रिय लोगों में सम्मिलित हुए। वो भारत के दूसरे सबसे लोकप्रिय शासक है।

भारतीय नेताओं के नाम

ये भी पढ़ें –

 

14. गौतम बुद्ध – 20.96 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

20,96,166 बार देखा गया

गौतम बुद्ध (623/563 ईसा पूर्व – 543/483 ईसा पूर्व) एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। बुद्ध एक महानतम दार्शनिक, एवं सुधारक थे। करीब 2600 साल पहले जन्में बुद्ध भारत एवं विश्व में आज भी प्रासंगिक एवं सर्वाधिक लोकप्रिय भारतीय हैं।

बुद्ध की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में बरकरार है। 2016 से 2020 इन 5 वर्षों में से केवल 2016 में ही वे टॉप 20 मशहूर लोगों में शामिल नहीं हुए थे। अन्य 4 वर्षों के मशहूर लेखों में उनका भी चरित्र लेख रहा।

बुद्ध को 2020 में सबसे ज्यादा यानी 5,42,057 बार पढ़ा गया। 2016 से लेकर 2020 तक की अवधि में उन्हें 20,96,166 views मिले, और वह सबसे लोकप्रिय लोगों में शामिल हुए।

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

famous personalities of india

 

13. कबीर – 23.41 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia
 kavitaakosh

23,41,156 बार देखा गया

कबीर (1398/1440 — 1448/1518) भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया।

संत कबीर भारत के सबसे मशहूर लोगों में से एक है और उनका लेख 2016 से 2020 इन सभी पांच वर्षों के 20 सबसे लोकप्रिय शख्सियतों में शामिल रहा है।

भारत के सबसे महान कवि कौन थे?

Famous personalities of India

 

12. सपना चौधरी – 23.92 लाख views

most famous persons in 2019
Image Source : hindi.webdunia.com

23,92,413 बार देखा गया

सपना चौधरी (जन्म: 1990) एक भारतीय गायिका, नृतकी और अभिनेत्री है। वो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी है। 2018 साल का सबसे ज्यादा पढ़ा गया लेख सपना चौधरी का रहा था, जिसने गांधी, आंबेडकर समेत देश के सारे महान एवं लोकप्रिय हस्तियों को पीछे छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद सपना चौधरी दूसरी सबसे लोकप्रिय जीवित व्यक्ति है। उनका हिंदी विकीपीडिया पर लेख 22 अप्रैल 2018 में बनाया गया था, और वर्ष 2018 में (करीब 8 महीनों में) उन्हें 15 लाख 45 हज़ार बार देखा गया; और इसी वर्ष वो पिछली सभी लोकप्रिय शख्सियतों को पछाड़कर टॉप 20 में पहले स्थान पर रही। उनका लेख 2016 और 2017 में बनाया नहीं गया था, इसलिए वो केवल 2018 और 2019 इन दो वर्षों के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में शामिल रही। वो इस सूची में शामिल 3 में से एक सबसे लोकप्रिय महिला बनी है।

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

ये भी पढ़ें –

 

11. सुभाष चन्द्र बोस – 24.19 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

24,19,125 बार देखा गया

सुभाष चन्द्र बोस (1897 – 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के एक अग्रणी नेता थे। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था

सुभाष चंद्र बोस भारत के महानतम लोगों में से एक है। वो सभी 5 वर्षों के सबसे मशहूर 20 लोगों में शामिल रहे है। 2016 से 2020 इस बीच हिंदी विकिपीडिया पर उन्हें 24,19,125 views मिले।

सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

20 नेताओं के नाम

 

10. रानी लक्ष्मीबाई – 24.30 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

24,29,768 बार देखा गया

रानी लक्ष्मीबाई (1828 – 1858) मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी थीं। उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।

रानी लक्ष्मीबाई भी 2016 से 2020 इन सभी 5 वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में शुमार रही हैं। इसके अलावा वह भारत की सबसे मशहूर महिला भी बनी है।

सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

 

9. जवाहरलाल नेहरू – 24.92 लाख views

popular persons on Hindi Wikipedia

24,91,837 बार देखा गया

जवाहरलाल नेहरू (१८८९ – १९६४) भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे।

जवाहरलाल नेहरू भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा नाम है उनकी लोकप्रियता इतने हैं कि वह 2016 से लेकर 2020 तक के प्रत्येक वर्ष के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में शामिल रहे हैं। 2019 में उनका लेख सबसे ज्यादा यानी 7,68,942 बार पढ़ा गया था, और वह 6th रैंक पर थे।

2016 से 2020 इन 5 वर्ष की अवधि में जवाहरलाल नेहरू को 24,91,837 बार पढ़ा गया, और वह टॉप 10 सबसे लोकप्रिय शख्सियतों में शामिल रहे हैं।

विश्व में सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन है

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता

ये भी पढ़ें –

 

8. स्वामी विवेकानन्द – 25.27 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

25,26,938 बार देखा गया

स्वामी विवेकानन्द (1863 – 1902) भारतीय हिंदू संन्यासी थे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। उन्हें 2016 से 2020 इस बीच 25,26,938 व्युज मिले और वह 8 वी रैंक हासिल कर सके।

विवेकानंद भारत का एक सबसे प्रभावशाली नाम है उनकी लोकप्रियता भी काफी ज्यादा है। वह भी हिंदी विकिपीडिया के हर साल के टॉप 20 मशहूर लोगों में शामिल रहे हैं।

2017 के सबसे लोकप्रिय लोगों में उनकी रैंक चौथे नंबर पर थी। स्वामी विवेकानंद भारत के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक नेता हैं।

10 नेताओं के नाम हिंदी में

Famous personalities of India

 

7. तुलसीदास – 25.59 लाख views

20 Most Popular Persons on Hindi Wikipedia

25,59,462 बार देखा गया

गोस्वामी तुलसीदास (1532 – 1623) हिन्दी साहित्य के सन्त कवि थे। रामचरितमानस इनका गौरव ग्रन्थ है। तुलसीदास जी रामानंदी के बैरागी साधु थे।

हिंदी विकीपीडिया के व्युज के अनुसार तुलसीदास भारत के सबसे लोकप्रिय कवि हैं। वे  2016 से लेकर 2020 इन कुल 5 वर्षों के टॉप 20 प्रसिद्ध लोगों में सातवें नंबर पर रहे और उन्हें 25,59,462 व्युज मिले।

उनके लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वह प्रत्येक वर्ष टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में शामिल है। उनकी सबसे ऊपर रैंक 2020 में थी – चौथी रैंक। हालांकि 2019 में उन्हें (वर्षों की तुलना में) सबसे ज्यादा व्युज मिले थे (7,15,495)।

भारत के सबसे महान कवि कौन थे?


6. भगत सिंह – 27.42 लाख views

20 Most Famous personalities of India on Hindi Wikipedia

27,42,137 बार देखा गया

भगत सिंह (1907 –  1931) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी थे। इन्हें 23 मार्च 1931 को अंग्रेजो द्वारा फाँसी दी गयी थी।

भगत सिंह भारत के एक सबसे प्रभावशाली रहे हैं। भारत के सबसे मशहूर शहीदों में सबसे आगे भगत सिंह हैं। 2020 (15 वी रैंक) के अलावा वे अन्य 4 वर्षों के प्रसिद्ध लोगों की सूची में हमेशा टॉप 10 में शामिल रहे हैं।

2019, 2017 और 2016 इन तीन वर्षों में उनकी रैंक पांचवी थी, जबकि 2018 में वे सातवें स्थान पर रहे। उन्हें भी 2019 में सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया (7,80,000)। 2016 से 2020 में उन्हें 27,42,137 बार पढ़ा गया, और उनकी रैंक छठे स्थान पर रही।

भारतीय नेताओं के नाम

famous personalities of india

ये भी पढ़ें –

 

5. नरेन्द्र मोदी – 29.09 लाख views

20 Most Famous personalities of India on Hindi Wikipedia

29,08,724 बार देखा गया

नरेन्द्र दामोदरदास मोदी (जन्म: 1950) 26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार वे भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतंत्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं।

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सूची में शामिल सबसे लोकप्रिय जीवित व्यक्ति हैं। 2014 में वे प्रधानमंत्री बने और तब से वह विकिपीडिया की 20 लोकप्रिय शख्सियतों में शामिल रहते हैं। मोदी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि वह कुल पांच वर्षों के टॉप 5 सबसे लोकप्रिय लोगों में शामिल रहे हैं, और उन्हें 29,08,724 व्युज़ मिले।

2019 में उन्हें सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया – 8 लाख 70 हजार बार। 2019 और 2016 इन दोनों वर्षों के 20 लोकप्रिय लोगों में उनकी रैंक चौथी थी, 2020 और 2017 में वह छठे रैंक पर रहे, और 2018 में उनकी रैंक सबसे कम थी (12 वी रैंक)।

मोदी की लोकप्रियता

मोदी पॉपुलैरिटी सर्वे २०२१       मोदी रैंकिंग

 

4. प्रेमचंद – 29.41 लाख views

Famous personalities of India

29,41,206 बार देखा गया

धनपत राय श्रीवास्तव (1880 – 1936) जो प्रेमचंद नाम से जाने जाते हैं, वो हिन्दी और उर्दू के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यासकार, कहानीकार एवं विचारक थे। उन्होंने तीन सौ से अधिक कहानियाँ लिखीं।

प्रेमचंद भारत के संभवतः हिंदी जगत के सबसे लोकप्रिय लेखक हैं। उन्हें भी 2016 से लेकर 2020 तक के सभी वर्षों के टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में स्थान मिला। 2020 में उनकी रैंक सबसे ज्यादा थी – तीसरी रैंक। उन्हें 2018 में 6वी रैंक मिली, 2019 में सातवें स्थान पर रहे; 2016 और 2017 इन दोनों में उनकी रैंक 9वी थी।

उन्हें भी 2019 में सबसे ज्यादा बार देखा गया – 7,63,000. 5 वर्षों (2016 से 2020) में उन्हें 29,41,206 बार पढ़ा गया और वह टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में चौथे स्थान पर रहे।

नेताओं के नाम और फोटो

भारत में सबसे बड़ा लेखक कौन है?

 

3. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम – 37.92 लाख views

Famous personalities of India

37,91,789 बार देखा गया

अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम (1931 – 2015) भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति, वैज्ञानिक और अभियंता थे।

डॉक्टर कलाम भारत के टॉप 3 सबसे मशहूर शख्सियतों में एक है। 2012 में हुए “द ग्रेटेस्ट इंडियन” नामिक सर्वेक्षण में भी वह डॉक्टर आंबेडकर (#2) के बाद “दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय” के रूप में चुने गए थे।

विकिपीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और वह 2017 और 2019 दोनों वर्षों के टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में दूसरी रैंक पर रहे हैं, 2016 में उन्हें तीसरी रैंक मिली, उसके बाद 2018 में 5 वी रैंक और 2020 में 7 वी रैंक पर रहे। हिंदी विकिपीडिया पर 2019 में उन्हें यानी 10 लाख 40,000 से ज्यादा बार देखा गया था।

2016 से 2020 इन 5 वर्ष अवधि के सबसे लोकप्रिय भारतीयों में तिसरे स्थान पर रहे और उन्हें 37,91,789 व्युज मिले। डॉक्टर अब्दुल कलाम को मिले wikipedia views के अनुसार वो भारत के सबसे मशहूर वैज्ञानिक एवं सबसे मशहूर राष्ट्रपति हैं।

भारत के महान नेताओं के नाम
प्रमुख नेताओं के नाम

ये भी पढ़ें –

 

2. भीमराव आम्बेडकर – 41.43 लाख views

Famous personalities of India on Hindi Wikipedia

41,43,173 बार देखा गया

भीमराव रामजी आम्बेडकर (1891 – 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ (polymath), समाजसुधारक, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे।

डॉक्टर आंबेडकर भारत का एक सबसे चर्चित एवं लोकप्रिय नाम है। बाबासाहब भारत के सबसे महान भारतीय भी हैं, इसलिए कि 2012 में हुए “द ग्रेटेस्ट इंडियन” सर्वेक्षण में भी वह पहले स्थान पर रहे (उन्हें करीब 20,00,000 लोगों ने वोट दिया था)।

हिंदी विकिपीडिया के 20 सबसे मशहूर लोगों की सूची में उनकी रैंक हमेशा टॉप 5 में रही। 2016 और 2020 इन 2 वर्षों में उनकी दूसरी रैंक थी तथा 2017 और 2019 इन दिनों में भी वो तीसरे स्थान पर रहे; और 2018 में उनकी रैंक सबसे नीचे यानी चौथे स्थान पर रही। 2019 में उन्हें हिंदी विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखा गया था – करीब 10 लाख views.

2016 से 2020 इस बीच डॉ बाबासाहब आंबेडकर को 41,43,173 व्युज़ मिले, और वह भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में दूसरे नंबर पर रहे। मराठी विकीपीडिया पर भी 20 सबसे ज्यादा लोकप्रिय लोगों में उनकी रैंक दूसरी ही है।

भारत के सबसे महान व्यक्ति कौन थे

भारत का सबसे अच्छा नेता कौन है

 

1. महात्मा गांधी – 56.41 लाख views

Famous personalities of India

56,40,623 बार देखा गया

मोहनदास करमचन्द गांधी (1869 – 1948) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

हिंदी विकीपीडिया व्युज़ के अनुसार, महात्मा गांधी भारत के सबसे लोकप्रिय शक्स हैं। 5 वर्षों में उन्हें 56,40,623 बार पढ़ा गया। उनकी लोकप्रियता अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, 2018 (दूसरी रैंक) के अलावा वह अन्य सभी 4 वर्षों के टॉप 20 सबसे लोकप्रिय लोगों में पहली रैंक पर रहे हैं। यानी गांधी पांच में से चार बार भारत के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं।

वर्ष 2019 में गायिका और नर्तकी सपना चौधरी (#12) ने टॉप 20 लोकप्रिय लोगों में पहले स्थान पर आकर गांधी को दूसरी रैंक पर ढकेल दिया था। हालांकि इसी वर्ष (2019 में) गांधी का लेख अन्य वर्षों की तुलना में सबसे ज्यादा बार यानी 17,27,000 बार पढ़ा गया था।

भारत का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है

famous personalities of india

वर्गीकरण

इस सूची में सम्मिलित 20 लोगों का वर्गीकरण किया जाए तो कुछ इस प्रकार से होगा :

  • इस सूची में केवल तीन महिलाएं (#10, #12, #18) शामिल हुई हैं।
  • शासकों (राजा/महाराजा) की बात करें तो सूची में 6 शासक शामिल हुए हैं;
  • नेता या राजनेता 8 हैं, लेखक 2 और संत एवं सन्यासी 4 हैं।
  • सूची में सबसे पहली जो 3 रैंक है वह तीन अलग-अलग धर्मों के व्यक्तियों की है – हिंदू, बौद्ध, व मुस्लिम।

यह सूची 2016 से 2020 इस अवधि के कुल 5 वर्षों के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों की है। यदि आप प्रत्येक वर्ष के 20 सबसे लोकप्रिय लोगों के बारे में जानना चाहते हो, तो वर्ष पर क्लिक करें → 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020

 

ये भी पढ़ें –


(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *