डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर बनी 20+ फिल्में, जिन्हें आप जरूर देखें

भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में बन चुकी हैं। फिल्म निर्माताओं-निर्देशकों ने बाबासाहब को अपने-अपने तरीके से चित्रित करने का प्रयास किया है। और बाबासाहेब का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी उन्हें को उसी निर्भीकता और जोश के साथ पर्दे पर जीवंत किया है। – dr ambedkar films

 या लेखाला मराठीत वाचा 

  Read this article in English  

films about Dr. Babasaheb Ambedkar
डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर बनी फिल्में

डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जिन्हें लोग आदर से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कहते है, उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था और उन्होंने 6 दिसंबर, 1956 को अपनी अंतिम सांस ली। लेकिन उन्हें अक्सर बड़े पर्दे पर जिंदा किया गया है। इस लेख में, हम बाबासाहब से संबंधित 15 से अधिक फिल्मों के बारे में जानेंगे।

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के जीवन और विचारधारा पर कई फिल्में बनाई गई हैं। डॉ. आंबेडकर पर अब तक कुल 12 मुख्यधारा की फिल्में बन चुकी हैं। उनमें से 7 अकेले मराठी में हैं, उसके बाद 3 कन्नड़ में, 1-1 तेलुगु और अंग्रेजी में हैं।

See also : डॉ. बाबासाहब आंबेडकर से जुड़ी सभी फिल्में एवं डॉक्यूमेंट्रीज के videos देखिए यहां पर

डॉ. आंबेडकर पर बनी फिल्में – Films based on Dr Ambedkar

1) भीम गर्जना

films based on dr ambedkar
भीम गर्जना फिल्म; स्रोत: YouTube

भीम गर्जना (Bhim Garjana) यह 1990 की एक मराठी फिल्म है। यह फिल्म विजय पवार द्वारा निर्देशित और नंदा पवार द्वारा निर्मित है। अभिनेता कृष्णानंद ने फिल्म में बाबासाहेब की मुख्य भूमिका निभाई, जबकि अभिनेत्री प्रथम देवी ने रमाबाई आंबेडकर की भूमिका निभाई। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर बनी यह पहली फिल्म है। यह एक उत्कृष्ट मराठी फिल्म है, और इसमें बाबासाहब की भूमिका अच्छी तरह से निभाई गई है। ‘भीम गर्जना” का मतलब ‘भीम कि दहाड़’ यानी ‘बाबासाहब आंबेडकर कि दहाड़’ यह होता है।

 

2) बालक आंबेडकर

films based on dr ambedkar
बालक आंबेडकर फिल्म ; स्रोत: IMDb

बालक आंबेडकर यह 1991 की कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन बसवराज केस्थर ने किया है। यह फिल्म डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के बचपन के जीवन पर आधारित है, जिसमें बाल भीमराव आंबेडकर की भूमिका बाल अभिनेता चिरंजीवी विनय ने निभाई थी।

 

3) डॉ. आंबेडकर

Ambedkar film
Dr. Ambedkar film ; YouTube

डॉ. आंबेडकर (Dr. Ambedkar) यह एक तेलुगु फिल्म है जो 25 सितंबर 1992 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत पारेपल्ली द्वारा निर्देशित और डॉ. पद्मावती द्वारा निर्मित है। अभिनेता आकाश खुराना ने बाबासाहब की प्रमुख भूमिका निभाई जबकि अभिनेत्री नीना गुप्ता ने रमाबाई आंबेडकर की भूमिका निभाई। रोहिणी हट्टंगड़ी ने भी फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म को 28 दिनों में शूट किया गया था। इसमें एस.पी. बाल सुब्रमण्यम ने बैकिंग वोकल्स किया है।

 

4) युगपुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर

Yugpurush Dr. Babasaheb Ambedkar film poster
युगपुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चित्रपट ; स्रोत : National Film Archive of India

युगपुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यह 1993 में रिलीज़ हुई एक मराठी फिल्म है। यह फिल्म माधव लेले द्वारा निर्मित और शशिकांत नलावडे द्वारा निर्देशित थी। फिल्म में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अभिनेता नारायण दुलाके द्वारा निभाया गया था।

अनंत वर्तक, अशोक घरत, अस्मिता घरत, उपेंद्र दाते, चित्रा कोप्पिकर जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अभिनय किया है। इस फिल्म में, शाहीर साबळे, अनिरुद्ध जोशी, राजेंद्र पै. द्वारा ‘खरा तो एकची धर्म जगाला प्रेम अर्पावे‘, ‘जय भीमा, शुभंकरा तुज कोटी कोटी प्रणाम’ जैसे गाने गाए गए हैं। यह बाबासाहेब पर बनी तीसरी और मराठी में बनी दूसरी फिल्म है। b. r. ambedkar movies

 

5) डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर : एक अनकहा सत्य 

films based on dr ambedkar
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर 2000 फिल्म; स्रोत : discogs

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर : द अनटोल्ड ट्रुथ यह एक 2000 की अंग्रेजी फिल्म है, जो जब्बार पटेल द्वारा निर्देशित है। इसमें डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की भूमिका अभिनेता मामूट्टी ने निभाई थी, तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने रमाबाई आंबेडकर की भूमिका निभाई थी, जबकि मृणाल कुलकर्णी ने बाबासाहब की दूसरी पत्नी सविता आंबेडकर की भूमिका निभाई थी।

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर 2000 इस फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, बंगाली, उड़िया, गुजराती के अलावा कई भाषाओं में डब किया गया है। फिल्म ने ‘अंग्रेजी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’, ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ (मामूट्टी), ‘सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन’ (नितिन देसाई) यह तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। फिल्म में बुद्धं शरणं गच्छामि, कबीर कहे ये जग अंधा, मन लागो मेरा यार, भीमाईच्या वासराचा रामजीच्या लेकराचा जैसे बेहतरीन गाने हैं। इस फिल्म की लागत लगभग 10 करोड़ रुपये थी [हालांकी गांधी पर बनी फिल्म का सरकारी बजट इससे कई गुना ज्यादा था]

फिल्म की शूटिंग में 100 आंबेडकरवादी विचारक भी शामिल थे। आंबेडकर जयंती दिवस और महापरिनिर्वाण दिवस पर, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर फिल्म को महाराष्ट्र में सरकारी टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित किया जाता है। हालांकि डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर फिल्म को 1998 में प्रमाणित किया गया था, लेकिन इसे कुछ कारणो से 2000 में जारी किया गया था। Best movies on Ambedkar

 

6) डॉ. बी. आर. आंबेडकर

films based on dr ambedkar
डॉ. बी. आर. आंबेडकर फिल्म; स्रोत : Kannada Store

डॉ. बी. आर. आंबेडकर यह 30 दिसंबर, 2005 को रिलीज़ हुई एक कन्नड़ भाषा की फिल्म है, जिसका निर्देशन शरणकुमार कब्बूर ने किया है। फिल्म में, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की भूमिका अभिनेता विष्णुकांत बी.जे. निभाई थी। अभिनेत्री तारा ने बाबासाहब की पहली पत्नी रमाबाई आंबेडकर की भूमिका निभाई जबकि उनकी दूसरी पत्नी सविता आंबेडकर की भूमिका भव्या ने निभाई।

इस फिल्म ने तीन पुरस्कार जीते हैं – कन्नड़ राज्य फिल्म पुरस्कार (2005-06), सर्वश्रेष्ठ डबिंग अभिनेता (पुरुष) – रवींद्रनाथ, और परीक्षकों से विशेष सम्मान पुरस्कार। नंदिता, अभिमान, शंकर शानबाग और गुरुमूर्ति ने फिल्म में गीत गाए, जबकि अभिमान रॉय ने संगीत दिया। b. r. ambedkar movies

 

7) पेरियार

Ambedkar in Periyar film
पेरियार के साथ बाबासाहब (Twitter )

पेरियार (Periyar) यह 2007 की तमिल भाषा की फिल्म है, जो समाज सुधारक और तर्कवादी विचारक पेरियार ई. वी. रामासामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन ज्ञान राजशेकरन ने किया है। इस फिल्म में, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की भूमिका अभिनेता मोहन रामन ने निभाई थी, जबकि पेरियार की भूमिका प्रसिद्ध अभिनेता सत्यराज ने निभाई थी। यह वही सत्यराज है जिसने बाहुबली फिल्म में प्रसिद्ध किरदार कटप्पा को निभाया था।

पेरियार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से बहुत प्रभावीत थे, और दोनों कई बार मिल भी चुके हैं। पेरियार ने एक बार अपने अनुयायियों से कहा था, “अगर मैं इस दुनिया में नहीं रहूं, तब आपको किसीको अपना ‘पिता’ मानना चाहिये तो वह है केवल डॉ. बाबासाहब आंबेडकर।”

 

8) डेबू

ambedkar jayanti films based on dr babasaheb ambedkar
डेबु फिल्म में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का किरदार; स्रोत : YouTube

डेबू” (Debu) यह 2010 की मराठी फिल्म है, जिसका निर्देशन नीलेश जलमकर ने किया है। यह फिल्म महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत गाडगे बाबा के जीवन पर आधारित है, और उनकी भूमिका अभिनेता मोहन जोशी ने निभाई थी। इसमें डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के व्यक्तित्व को भी दिखाया गया है। गाडगे बाबा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर बहुत प्रभावीत थे, तथा दोनों कई बार मिल चुके हैं। dr ambedkar films

 

9) रमाबाई भीमराव आंबेडकर 

रमाबाई भिमराव आंबेडकर (रमाई) चित्रपट (shemaroo)

रमाबाई भिमराव आंबेडकर (रमाई) यह प्रकाश जाधव द्वारा निर्देशित रमाबाई आंबेडकर पर आधारित एक मराठी फिल्म है। यह फिल्म 4 नवंबर 2010 को रिलीज हुई थी। इसमें रमाबाई की मुख्य भूमिका अभिनेत्री निशा परुलेकर ने निभाई है, जबकि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को अभिनेता गणेश जेथे द्वारा निभाया गया था।

इस फिल्म में शकुंतला जाधव, विजय सरतापे, नंदेश उमप, कोरस जैसे गायकों ने गीत गाये है। रमाबाई आंबेडकर के जीवन पर बनी यह पहली फिल्म है, इसके अलावा रमाबाई पर दो अन्य फिल्में भी बनाई गई हैं। b. r. ambedkar movies

 

10) रमाबाई

films based on dr ambedkar
रमाबाई फिल्म ; स्रोत : English Wikipedia

रमाबाई” (Ramabai) यह वर्ष 2016 में बनी और एम. रंगनाथ द्वारा निर्देशित कन्नड़ भाषा की फिल्म है। रमाबाई आंबेडकर पर आधारित यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की भूमिका डॉ. सिद्धराम करणिक ने की और रमाबाई आंबेडकर की भूमिका यागना शेट्टी ने निभाई।

ऑडिटर श्रीनिवास, नागराज, बैंक जनार्दन, सुमति श्री, मायसोर रामानंद ने भी फिल्म में अभिनय किया है। के. कल्याण ने फिल्म को संगीत दिया था। यह फिल्म 14 अप्रैल 2016 को डॉ.  बाबासाहब आंबेडकर के 125 वें जन्मदिन पर रिलीज़ हुई थी। dr ambedkar films

 

11) बोले इंडिया जय भीम

films based on dr ambedkar
बोले इंडिया जय भीम फिल्म ; स्रोत : YouTube

बोले इंडिया जय भीम : बाबु हरदास एल.एन. – संघर्षमय गाथा यह सुबोध नागदेवे द्वारा निर्देशित एक मराठी फिल्म है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2016 को रिलीज़ हुई है। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के अनुयायी और समाज सुधारक एल.एन. हरदास (के जीवन और कार्य पर आधारित यह फिल्म है।

इसमें अभिनेता श्याम भीमसरिया ने बाबासाहब की भूमिका निभाई, जबकि अभिनेता अमोल चिव्हने ने हरदास की मुख्य भूमिका निभाई। जय भीम का प्रसिद्ध अभिवादन हरदास द्वारा शुरू किया गया है। फिल्म का निर्माण जितेंद्र खुशालदास दोशी और धनंजय गलानी ने किया है। फिल्म को संगीत दिनेश अर्जुन द्वारा दिया गया था, तथा जावेद अली और बेला शेंडे ने गीत गाए थे। dr ambedkar films

 

12) शरणं गच्छामि

films based on dr ambedkar
शरणं गच्छामि फिल्म स्रोतSocial News XYZ
films based on dr ambedkar
शरणं गच्छामि फिल्म में नायक को बाबासाहब उपदेश दे रहे है ; स्रोत : YouTube

शरणं गच्छामि” यह प्रेम राज द्वारा निर्देशित 2017 कि एक तेलुगु फिल्म है। यह फिल्म भारतीय संविधान और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचारों पर आधारित है। “आंबेडकर सरणं गच्छामि” फिल्म का एक गीत है जिसमें डॉ. आंबेडकर के किरदार को भी चित्रित किया गया है। फिल्म में नवीन संजय और तनिष्का तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हिंदी में उपलब्ध नहीं है, हालाँकि इसे तमिल में डब किया गया है। Dr Babasaheb Ambedkar Movie

 

13) बाल भिमराव

films based on dr ambedkar
बाळ भिमराव फिल्म; स्रोत : YouTube

बाळ भिमराव (Bal Bhimrao) यह एक मराठी फिल्म है, जो 9 मार्च 2018 को रिलीज़ हुई है। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश नारायण जाधव ने किया था। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के बचपन के जीवन पर बनी यह दूसरी फिल्म है।

बाल भीमराव की भूमिका बाल कलाकार मनीष कांबळे ने निभाई थी। फिल्म में मोहन जोशी, विक्रम गोखले, किशोरी शहाणे, निशा भगत और प्रेमा किरण भी हैं। शंकर महादेवन और सुरेश वाडकर ने फिल्म में गाने गाए हैं। dr ambedkar films

 

14) रमाई

films based on dr ambedkar
रमाई फिल्म; स्रोत : MarathiMovieWorld.com

रमाई (Ramai) यह एक 2019 की मराठी फिल्म है, जो बाळ बरगाले द्वारा निर्देशित है। रमाबाई आंबेडकर पर बनी यह तीसरी फिल्म है। इसके निर्माता प्रा. प्रगति खरात, मनीषा मोटे और चंद्रकांत खरात है। फिल्म में वीणा जामकर रमाबाई की मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेता सागर तळाशीकर बाबासाहब की भूमिका में है।

इस फिल्म में अरुण नलावडे, स्वनिल राजशेखर, प्रफुल्ल सामंत, प्रकाश धोतरे यह कलाकार भी हैं। आनंद शिंदेनंदेश उमपसाधना सरगमरवींद्र साठे, और विजय सरतापे ने फिल्म में गीत गाए हैं, जबकि भिमराव धुळबुळू एवं गोपाळ कबनुरक गीतकार थे।

यह फिल्म 12 अप्रैल, 2019 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 128 वें जन्मदिन की पृष्ठभूमि पर रिलीज़ हुई थी। डॉ. आंबेडकर को लोग प्यार व आदर ‘बाबासाहब’ यानी ‘पिता’ कहते है, उसी प्रकार रमाबाई को लोग माई (रमा + आई) यानी ‘माता’ कहते है।

 

15) ओरिजिन 

Ambedkar Hollywood film Origin
Ambedkar’s Hollywood film Origin

ओरिजिन (Origin) एक 2023 अमेरिकी जीवनी ड्रामा फिल्म है, जिसे एवा डुवर्ने ने लिखा और निर्देशित किया है। यह इसाबेल विल्कर्सन की पुस्तक कास्ट: द ओरिजिन्स ऑफ अवर डिसकंटेंट्स पर आधारित है। इस फिल्म में प्रोफेसर गौरव जे पठानिया डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की भूमिका निभाई है। ओरिजिन, डॉ. आंबेडकर पर आधारित पहली हॉलीवुड फिल्म ओरिजिन, 19 जनवरी 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

dr. babasaheb ambedkar (film)   list of films based on doctor babasaheb ambedkar

 

डॉ. आंबेडकर से जुड़ी अन्य फिल्में

16) जोशी की कांबळे

films based on dr ambedkar
फिल्म का दृश्य जिसमें नायक कांबळे परिवार से जोशी परिवार में जाने से पहले अपने आराध्य बुद्ध और बाबासाहेब को नमन करता है; स्रोत : YouTube

जोशी की कांबळे (हिन्दी: जोशी या कांबले) यह शेखर सरतांडेल द्वारा निर्देशित एक 2008 की मराठी फिल्म है। इस फिल्म का नायक एक युवा आंबेडकरवादी संजय कांबले [अमेय वाघ] है जिसका एक अनुसूचित जाति (दलित) के बौद्ध परिवार [कांबले परिवार] में पालन-पोषण किया जाता है, लेकिन इसके जैविक माता-पिता हिंदू ब्राह्मण [जोशी परिवार] होते हैं।

यह फिल्म आरक्षण और जाति व्यवस्था पर भी बात करती है। इस फिल्म में ‘भीमरावांचा जयजयकार‘ (भीमराव की जय जयकार) एक भीमगीत है। साथ ही इस फिल्म में रामदास आठवले की विशेष भूमिका है। dr ambedkar films

 

17) शूद्र: द राइजिंग

films based on dr ambedkar
शूद्र : द राइझिंग चित्रपट ; स्रोत : Bollywood Hungama

शूद्र: द राइजिंग यह 2012 की हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन संजीव जयस्वाल ने किया हैं। हालाँकि यह फिल्म एक शूद्र समुदाय के जीवन के बारे में है, लेकिन शुद्रो के मसिहा के रुप में जाने वाले डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को समर्पित यह फिल्म है। फिल्म में ‘जय जय भीम‘ लोकप्रिय भीमगीत भी है।

 

18) अ जर्नी ऑफ सम्यक बुद्ध

films based on dr ambedkar
अ जर्नी ऑफ सम्यक बुद्ध चित्रपट; स्रोत : A Journey of samyak Buddha fb page

अ जर्नी ऑफ सम्यक बुद्ध (A Journey of Samyak Buddha) यह प्रवीण दामले द्वारा निर्देशित एक 2013 की हिंदी फिल्म है। यह भगवान बुद्ध के जीवन पर बनी एक उत्कृष्ट फिल्म है, जिसमें बुद्ध का किरदार अभिनेता अभिषेख उराडे ने निभाया है। यह फिल्म बाबासाहब आम्बेडकर की पुस्तक भगवान बुद्ध और उनका धम्म पर आधारित है। यह भी डॉ. आम्बेडकर को समर्पित कि गई फिल्म है।

 

19) जय भीम

jai bhim film
जय भीम – livelaw.in

जय भीम एक 2021 तमिल भाषा की फिल्म है, जो टी जे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित और 2 डी एंटरटेनमेंट के तहत ज्योतिका और सूर्या द्वारा निर्मित है। फिल्म में सूर्या (suriya), लिजोमोल जोस, के. मणिकंदन, राजिशा विजयन, प्रकाश राज, राव रमेश और अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म का नाम “जय भीम” है, जो सामाजिक और आंबेडकरवादी आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण नारा है। फिल्म का नायक चंद्रू डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचारों से प्रेरित दिखाया गया है।

1993 में एक सच्ची घटना पर आधारित, जिसमें न्यायमूर्ति के. चंद्रू द्वारा लड़ा गया एक मामला शामिल है, यह सेंगगेनी और राजकन्नू के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इरुलर जनजाति के एक जोड़े हैं।

राजकन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और बाद में वह थाने से लापता हो गया था। सेंगगेनी अपने पति को न्याय दिलाने के लिए एक वकील चंद्रू की मदद लेती है।

चंद्रू एक बंदी प्रत्यक्षीकरण (habeas corpus case) का मामला दायर करता है और वह राजन मामले को सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे जारी रखने के लिए संदर्भित करता है। b. r. ambedkar movies

 

20) जयंती

Jayanti film actor holding Ambedkar's book Who were the Shudra
जयंती फिल्म में अभिनेता अपने हाथ में डॉ. आंबेडकर की किताब ‘शूद्र कौन थे’ पकड़े हुए

जयंती एक 2021 मराठी भाषा की सामाजिक फिल्म है, जो शैलेश नरवाडे द्वारा निर्देशित और मेलियोरिस्ट फिल्म स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में रुतुराज वानखेड़े, तितिक्षा तावड़े, मिलिंद शिंदे, वीरा साथीदार जैसे कलाकार हैं। फिल्म के हीरो संतोष को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से प्रेरित दिखाया गया है।

 

21) द बॅटल ऑफ भीमा कोरेगाव

films based on dr ambedkar
द बॅटल ऑफ भीमा कोरेगाव फिल्म; स्रोत : Ramesh Thete Films

द बॅटल ऑफ भीमा कोरेगाव (हिन्दी: भीमा कोरेगांव की लड़ाई) यह रमेश थेटे द्वारा निर्मित और निर्देशित एक आगामी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण रमेश थेट फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह भी डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को समर्पित फिल्म है।

यह फिल्म प्रसिद्ध और ऐतिहासिक कोरेगांव की लड़ाई (Battle of Koregaon) पर आधारित है, जो 1 जनवरी, 1818 को हुई थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल, एक महार योद्धा, शिदनाक इनामदार की मुख्य भूमिका में हैं। दिगंगना सूर्यवंशी, सनी लियोनी और अभिमन्यु सिंह यह कलाकार भी फिल्म में होंगे। यह फिल्म 17 सितंबर 2021 को रिलीज होगी।

 

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर बनी लघु फिल्में (Dr Ambedkar short films)

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 130 वीं जयंती (2021 में) मनाते वक्त, बाबासाहब पर बनी एक दुर्लभ फिल्म के बारे में पता चला। ‘महापुरुष डॉ. आंबेडकर’ (The Great Dr. Ambedkar) नाम से 1968 में बनी एक मराठी लघु फिल्म है।

फिल्म का निर्माण प्रचार निदेशक, महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 1968 में किया था। इस फिल्म के निर्देशक नामदेव व्हटकर थे और उन्होंने इस फिल्म को व्हटकर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया था।

18 मिनट लंबी इस फिल्म में संगीत प्रसिद्ध संगीतकार दत्ता दावजेकर ने दिया था। यह लघु फिल्म अभिनेता डेविड अब्राहम द्वारा सुनाई गई थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एनएफएआई) ने अपने संग्रह में शामिल कर लिया है।

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर कई लघु फिल्में बनाई गई हैं। मैं इस पर एक अलग लेख बनाऊंगा।

Films based on Dr Ambedkar

 

सन्दर्भ और प्रविष्टियाँ

  • डेबू और सरणं गच्छामि में किन अभिनेताओं ने बाबासाहब की भूमिका निभाई इसकी जानकारी मुझे नहीं मिली। इसलिए मैं इस लेख में उन दो अभिनेताओं के नामों का उल्लेख नहीं कर सका। यदि आपके पास इस बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया टिप्पणी करें।
  • यदि इस सूची में किसी फिल्म जानकारी नहीं दि गई है, जो होनी चाहिये थी, तो कृपया मुझे संदर्भ के साथ बताएं; निश्चित रूप से लेख को अपडेट किया जाएगा।
  • मैंने बाबासाहब पर बनी फिल्मों और उनमें उनकी भूमिकाएँ निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में मराठी और हिंदी विकिपीडियाओं में भी प्रविष्टियाँ की हैं।  लिंक इस प्रकार हैं: मराठी विकिपीडिया और हिन्दी विकिपीडिया

dr ambedkar films

 

अगर आप बाबासाहब पर बनी फिल्मों के बारे में सोचते हैं, तो ज्यादातर लोगो को एक ही नाम याद आता हैं – जब्बार पटेल द्वारा निर्देशित “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” फिल्म, जिसमें अभिनेता मामूट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म मूल रूप से अंग्रेजी में थी, और इसका हिंदी संस्करण भी बहुत लोकप्रिय है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर 2000

लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पता है की “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” फिल्म के पहले और बाद में डॉ. आंबेडकर पर कई फिल्में बनी हैं। लेकिन एक आश्चर्यजनक बात यह है कि आज तक बॉलीवुड द्वारा बाबासाहेब पर कोई भी हिंदी फिल्म नहीं बनाई गई है!

मैंने बाबासाहब आंबेडकर पर बनी सभी फिल्मों कि जानकारी जानने के लिए कई बार Google पर search किया, लेकिन मुझे कभी भी सही परिणाम नहीं मिला, हमेशा दो-तीन फिल्में ही होती थीं। लेकिन जब मैंने महात्मा गांधी पर बनी फिल्मों की जानकारी Google पर खोजी, तो मुझे बहुत से न्यूज़ लेख और खबरें मिलीं, जहा बापू पर बनी फिल्मों के बारे में पर्याप्त जानकारी थी।

बाबासाहब आंबेडकर के फिल्मों के बारे में कई बार जानकारी खोजने के बाद, मैंने उन पर बनी सभी फिल्मों को खोजने और उन्हें संकलित करने का फैसला किया, और मैंने काफी शोध और कड़ी मेहनत के बाद यह जानकारी एकत्रित की है। मैंने ये जानकारी बाबासाहेब के मराठी और हिंदी विकिपीडिया में लेखों में भी संक्षेप्त में लिख दी है।

 

यह भी पढें :


(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

27 thoughts on “डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पर बनी 20+ फिल्में, जिन्हें आप जरूर देखें

  1. यह बहुत बढ़िया पोस्ट है. और आज तक ऐसा पोस्ट मैंने पहले कभी नहीं देखा कि जिसमें बाबासाहब के ऊपर बनी सभी फिल्मों की पूरी और सटीक जानकारी हो. वाकई एक बढ़िया प्रयास है, अच्छी जानकारी है, धन्यवाद जय भीम.

  2. आपने अपने इस सराहनीय प्रयास से अपने महापुरुष के प्रति अपने सम्मान और सत्कार को प्रस्तुत किया है ये पोस्ट जहाँ जहाँ पहुँचेगी वहाँ वहाँ आप प्रेरणा के पात्र कहलाए जाएंगे क्यों कि पूरी इंटरनेट की दुनिया में आपकी पोस्ट दुर्लभ है आपके सराहनीय प्रयास को सैल्यूट है मेरा “जय भीम” !!

    1. जय भीम गौरव जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। बाबासाहेब से जुडी हुई हर प्रकार की जानकारी बहुत महत्वपूर्ण होती, इसलिए उन्हें लोगों के सामने लाना जरुरी है। आपकी ये कमेंट भी दुर्लभ है, जो इसप्रकार मेरे काम की सराहना करती है, पुनः धन्यवाद। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *