कन्नड़ विकिपीडिया में ‘बी. आर. आंबेडकर’ पेज है सबसे पॉपुलर (जनवरी-जून 2020)

जनवरी 2020 से जून 2020 इस बीच कन्नड़ विकिपीडिया में ‘ಬಿ. ಆರ್. ಅಂಬೇಡ್ಕರ್ (बी. आर. आंबेडकर) लेख सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया है। इन 6 महिनों में उसे 1,39,836 views मिले थे। इसी बीच मराठी विकिपीडिया पर “बाबासाहेब आंबेडकर” लेख तिसरा सबसे अधिक बार पढ़ा गया लेख बना (2,40,000) हैं। – Ambedkar wikipedia

Ambedkar wikipedia - kannad wikipedia and dr babasaheb ambedkar
Wikipedia: The most viewed article in Kannada Wikipedia is Dr. Babasaheb Ambedkar ; and Shivaji Maharaj in Marathi Wikipedia

Ambedkar wikipedia  – कन्नड़ विकिपीडिया में सबसे ज्यादा खोजा या पढा जाने वाला लेख डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का है

अधिकांश इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए जानकारी प्राप्त करने की पहली प्राथमिकता विकिपीडिया (Wikipedia) वेबसाइट है। हाल ही में, भारतीय संस्करण की विकिपीडिया का उपयोग करने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि हुई है। वैसे विकिपीडिया के 300 से भी अधिक संस्करण है यानी 300 से भी अधिक अलग अलग भाषाओं में विकिपीडिया है।

इंग्लिश विकिपीडिया (English Wikipedia) वैश्विक है इसलिये उसपर B. R. Ambedkar लेख की जानकारी सबसे अधिक खोजी और पढी जाती है। जनवरी 2020 से जून 2020 तक, बी. आर. आम्बेडकर का लेख इंग्लिश विकिपीडिया पर 19,23,000 बार पढ़ा गया है। हालांकि, कन्नड़ विकिपीडिया (Kannada Wikipedia) में सबसे ज्यादा खोजा या पढ़ा जाने वाला पहला लेख (Top 1) डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का  है। जनवरी 2020 से जून 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, “बी. आर. आंबेडकर” (ಬಿ. ಆರ್. ಅಂಬೇಡ್ಕರ್) लेख विकिपीडिया के कन्नड़ संस्करण में 1,39,836 बार पढ़ा गया है। इस बीच मोहम्मद बशीर (വൈക്കം മുഹമ്മദ് ബഷീർ) का लेख मलयालम विकिपीडिया में, शिवाजी महाराज का लेख मराठी विकिपीडिया में,  तथा कामराज लेख तमिल विकिपीडिया में सबसे अधिक पढ़ा गया है।

जनवरी 2020 से जून 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, शिवाजी महाराज का लेख मराठी विकिपीडिया (Marathi Wikipedia) में 5,75,000 बार पढ़ा गया है, उसके बाद दुसरा “सावित्रीबाई फुले” (2,76,000) और तिसरा सबसे अधिक बार पढ़ा गया लेख “बाबासाहेब आंबेडकर” (2,40,000) हैं। हालांकि mint की एक न्यूज में एक गलत जानकारी दी गई थी, जिसमें उन्होंने तिसरे नंबर पर “संभाजी भोसले” लेख बताया हैं, जिसे 2,13,000 बार पढ़ा गया है। 2017 इस पुरे साल में मराठी विकिपीडिया पर सबसे अधिक बार पढा गया लेख डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का था, और दुसरे नंबर पर छ. शिवाजी महाराज का लेख था। लेकीन 2018 और 2019 इन दो वर्षों का विचार करे तो दोनो में “शिवाजी महाराज” लेख के बाद दुसरा सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला लेख “बाबासाहेब आंबेडकर” है।

हिन्दी विकिपीडिया (Hindi Wikipedia) की बात करे तो, उसमें साल भर में सबसे अधिक बार पढ़े जाने top 10 लेखों में “भीमराव आम्बेडकर” लेख होता हैं, अगर इन 10 लेखों में से केवल चरित्र लेखों की बात करे तो पहला “महात्मा गांधी” (Mahatma Gandhi) और उसके बाद “भीमराव आम्बेडकर” (Bhimrao Ambedkar) लेख हि सबसे अधिक बार पढ़ा जाता है। हिन्दी विकिपीडिया पर साल भर में करीब 10,00,000 (दस लाख) बार बाबासाहब आम्बेडकर का लेख देखा जाता है। जनवरी 2020 से जून 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, भीमराव आम्बेडकर लेख का हिन्दी विकिपीडिया पर 5,73,248 बार पढ़ा गया है, जबकि महात्मा गांधी का महज 4,41,081 बार पढ़ा गया है।

मराठी, हिन्दी, गुजराती, कन्नड जैसे कई विकिपीडिया के संस्करणों में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के लेख के शीर्षक बदल दिये गये है, इसलिए लेख पढे जाने आंकडे अलग अलग शीर्षकों में विभाजित होते है, और हमें केवल वर्तमान शीर्षक जब से बदला है वही तक के आंकडे मिलते हैं, पहले वाले पुराने शीर्षक आंकडे अलग से खोजने पडते हैं, और इसपर विकिपीडिया लेखों के आंकडे जारी करने वाले mint जैसे न्यूज ने ध्यान देने की जरूरत नहीं करते है।

Ambedkar wikipedia

 

यह भी पढें :

संदर्भ


(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *