महात्मा गांधी से जुड़े रोचक तथ्य एवं ख़ास बातें

महात्मा गांधी न केवल भारत में बल्कि दुनिया में बेहद लोकप्रिय शख्सियत हैं। आज हम गांधी जी के बारे में ऐसे रोचक तथ्यों को जानने वाले हैं जो उनके राष्ट्रीय एवं वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाते हैं। – Mahatma Gandhi facts in Hindi

 हा लेख मराठीत वाचा 

Mahatma Gandhi facts in Hindi
Mahatma Gandhi facts in Hindi

Gandhi jayanti in Hindi – 2 अक्टूबर 1869 में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था, और 30 जनवरी 1948 में उनका निधन हुआ। मृत्यु के 70 वर्षों के बाद भी महात्मा गांधी की लोकप्रियता में वृद्धि ही हो रही है। आज हम बापू के बारे में ख़ास जानकारी जानने जा रहे हैं, जिसमें उनकी लोकप्रियता एवं प्रासंगिकता से जुड़े कुछ रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य शामिल हैं। Gandhi Ji Rochak Tathya

दुनिया गांधी को बुद्ध के बाद सबसे महान भारतीय मानती है। बुद्ध की तरह, वह मानव जाति को सभ्यता के उच्च स्तर तक प्रगति के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 8 अगस्त 2020 को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा,

Who are the two greatest Indians ever that you can remember? I would say one is Gautama Buddha and the other is Mahatma Gandhi. (अब तक के दो महानतम भारतीय कौन हैं जिन्हें आप याद कर सकते हैं? मैं कहूंगा कि एक गौतम बुद्ध हैं और दूसरे महात्मा गांधी हैं।)

 

Gandhi Jayanti 2023 – महात्मा गांधी के बारे में कुछ खास और रोचक तथ्य, जो उनकी अपार लोकप्रियता को साबित करते हैं…

1. English Wikipedia पर “सबसे लोकप्रिय भारतीय व्यक्ति” महात्मा गांधी हैं। अंग्रेजी विकिपीडिया पर उनके लेख को किसी भी अन्य भारतीय व्यक्ति की तुलना में सबसे अधिक बार देखा या पढ़ा गया है। जुलाई 2015 से सितंबर 2023 के बीच इंग्लिश विकिपीडिया पर उनका लेख 5,77,95,758 बार पढ़ा गया। 

Mahatma Gandhi is the most viewed Indian on English Wikipedia.

 

2. महात्मा गांधी “आधुनिक समय के सबसे लोकप्रिय भारतीय व्यक्ति” हैं, उनके बाद दूसरे स्थान पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हैं।

 

3. पैंथियन के ‘ऐतिहासिक लोकप्रियता सूचकांक 2022’ के अनुसार, महात्मा गांधी अब तक के सबसे लोकप्रिय भारतीयों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें ऐतिहासिक लोकप्रियता सूचकांक (एचपीआई) में 100 में से 88.49 नंबर मिले है।

जबकि 90.82 एचपीआई के साथ, गौतम बुद्ध सर्वकालिक सबसे लोकप्रिय भारतीयों में पहले स्थान पर हैं, वहीं तीसरा स्थान सम्राट अशोक को मिला हैं।

Mahatma Gandhi is the Second most famous Indian

4. विकिपीडिया 335 भाषाओं (संस्करणों) में उपलब्ध है। विकिपीडियाओं पर महात्मा गांधी की 193 जीवनियाँ उपलब्ध हैं, जो भारतीय शख्सियतों में, गौतम बुद्ध की विकिपीडिया जीवनियों (201) के बाद सबसे अधिक हैं।

बुद्ध और गांधी के बाद, रवीन्द्रनाथ टैगोर (158), सम्राट अशोक (150) और बादशाह अकबर (146) सर्वाधिक विकिपीडिया जीवनियों वाले भारतीय हैं।

 

 

5. भारत में सबसे ज्यादा मूर्तियां किसकी हैं? पूरे भारत में महात्मा गांधी की हजारों प्रतिमाएं लगी हैं, हालांकि बाबासाहेब आंबेडकर के बाद गांधी जी की मूर्तियां दूसरे नंबर पर आती हैं। यानी भारत में सबसे ज्यादा मूर्तियां डॉक्टर आंबेडकर की, और उनके बाद महात्मा गांधी की है।

Mahatma Gandhi facts in Hindi

 

6. महात्मा गांधी उन भारतीय हस्तियों में भी दूसरे स्थान पर हैं जिनकी भारत के बाहर सबसे अधिक मूर्तियां लगी हैं। उनसे आगे केवल गौतम बुद्ध ही हैं, जिनकी भारत के अलावा दुनिया भर में लाखों मूर्तियाँ स्थापित हैं। भारत के आलावा, 70 से अधिक देशों में महात्मा गांधी की 100 से आधिक प्रतिमाएं लगाई गई हैं।

 

7. महात्मा गांधी पर एक लाख से ज्यादा किताबें लिखी जा चुकी हैं। दुनिया भर के लेखकों ने विभिन्न भाषाओं में गांधीजी के बारे में किताबें लिखी हैं।

 

8. 2007 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को “अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” ​​के रूप में मनाया जाता है। वहीं भारत में गांधी जयंती को भारत सरकार द्वारा तीसरा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। अन्य दो राष्ट्रीय अवकाश हैं – गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस।

 

9. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से महात्मा गांधी को (महाराष्ट्र को छोड़कर) सभी भारतीय राज्यों में Google पर सबसे अधिक बार search किया जाता है। केवल महाराष्ट्र में डाॅ. आंबेडकर की Google search गांधी से ज्यादा है।

दुनिया भर में Google search में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेताओं में गांधीजी को पहला, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को दूसरा और जवाहरलाल नेहरू को तीसरा स्थान दिया गया है।

 

10. 1999 में, गांधी को टाइम पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ द सेंचुरी‘ खिताब के लिए उपविजेता घोषित किया गया (जो अंततः अल्बर्ट आइंस्टीन को मिला।) 

 

11. हिंदी विकिपीडिया, जहां 140000 से ज्यादा आर्टिकल्स मौजूद है, पर सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली जीवनी महात्मा गांधी की है। जुलाई 2015 से सितंबर 2023 के बीच हिंदी विकिपीडिया पर महात्मा गांधी का लेख 95,87,683 बार पढ़ा गया।

हिंदी विकिपीडिया पर, गांधीजी के बाद बाबासाहेब आंबेडकर और प्रेमचंद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। महात्मा गांधी की जीवनियां 24 भारतीय भाषाओं के विकिपीडियाओं पर भी अत्यंत लोकप्रिय हैं। 

 

12. महाराष्ट्र के मराठी लोगों के बीच भी महात्मा गांधी काफी लोकप्रिय हैं। छ. शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को छोड़ दें तो, मराठी विकिपीडिया पर महात्मा गांधी की जीवनी किसी भी अन्य मराठी या गैर-मराठी व्यक्ति की तुलना में सबसे ज्यादा बार पढ़ी जाती है। 

जुलाई 2015 और सितंबर 2023 के बीच, मराठी विकिपीडिया पर 3 सबसे लोकप्रिय लेख – “शिवाजी महाराज” (48,30,032 बार पढ़ा गया), “बाबासाहेब आंबेडकर” (39,54,583) और “महात्मा गांधी” (2,373,428) हैं।

 

 

13. दुनिया में सबसे ज्यादा डाक टिकट जिस व्यक्ति के जारी किए गए हैं वह महात्मा गांधी है। भारत के अलावा विश्व के 100 से अधिक देशों में गांधीजी की तस्वीरों वाले करीब 300 डाक जारी किए हैं। भारत के अलावा पहला देश अमेरिका था जिसने 1961 में गांधीजी पर डाक टिकट जारी किया। डाक टिकट के मामले में, गांधी सर्वाधिक वैश्विक सम्मान प्राप्त कर चुके है। 

 

14. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, विश्व इतिहास के शीर्ष 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में केवल दो भारतीयों को शामिल किया गया है – गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी।

 

15. महात्मा गांधी ‘नोबेल शांति पुरस्कार’ नहीं जीत सके और न ही उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। लेकिन वह अनेक इन दोनों पुरस्कार विजेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

1948 में महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था, लेकिन इससे पहले ही उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाता, उनकी हत्या कर दी गई। इसके जवाब में, नोबेल समिति ने उस वर्ष के लिए शांति पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया।

 Mahatma Gandhi in Hindi

 

16. 2004 में ग्रेट साउथ अफ्रीकन्स नामक सर्वेक्षण में, महात्मा गांधी को नेल्सन मंडेला, क्रिस्टियान बर्नार्ड और एफ.डब्ल्यू. डी क्लार्क के बाद चौथे “महानतम दक्षिण अफ्रीकी” के रूप में चुना गया था।

 

17. जापान में महानतम व्यक्तियों को खोजने ने लिए 2006 में द टॉप 100 हिस्टोरिकल पर्सन्स इन जापान नामक सर्वेक्षण किया गया, जिसमें महात्मा गांधी 31वे स्थान पर थे। 

 

18. 2012 में आउटलिंक इंडिया द्वारा ‘द ग्रेटेस्ट इंडियन‘ सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें बाबासाहब आंबेडकर को महानतम भारतीय यानी द ग्रेटेस्ट इंडियन के रूप में चुना गया। हालांकि महात्मा गांधी को इस सर्वे से बाहर रखकर उन्हें आयोजकों ने अनौपचारिक तौर से महानतम भारतीय माना था, इसलिए इस सर्वे के नाम का जिक्र “द ग्रेटेस्ट इंडियन आफ्टर गांधी” भी किया गया। 

 

19. 2008 में भी इण्डिया टुडे की पत्रिका द्वाराद ग्रेटेस्ट इंडियन” नामक पोल किया गया था, जिसमें महात्मा गांधी तीसरे स्थान पर थे। वहीं भगत सिंह इस सर्वे में महानतम भारतीय के रूप में चुने गए, और दूसरे नंबर पर सुभाष चंद्र बोस थे।

 

20. 2002 में भी आउटलिंक इंडिया द्वारा महानतम भारतीय खोजने के लिए द ग्रेटेस्ट इंडियन” नामक सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें मदर टेरेसा को पहले रैंक मिली। जबकि गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ बताकर उन्हें इस सर्वे के कंपटीशन से बाहर रखा गया।

 

21. 1969 में, महात्मा गांधी के शताब्दी समारोह के अवसर पर, भारत सरकार ने 1,2,5,10 और 100 के मूल्यवर्ग में गांधीजी की पूरी तस्वीर वाले मुद्रा नोट जारी किए। उस दिन से, भारतीय मुद्राएं ‘गांधी मुद्राएँ’ छाप रही हैं। 

 

22. भारत के बाहर 48 सड़कें और देश के भीतर 53 सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं।


महात्मा गांधी से जुड़े रोचक तथ्यों एवं खास बातें को बताने वाला यह लेख आपको कैसा लगा? उम्मीद है कि आपको यह लेख आपको पसंद आया होगा और सच में पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। महात्मा गांधी की लोकप्रियता से जुड़े अन्य कोई जानकारी आपके पास है तो कृपया हमसे जरूर साझा करें। धन्यवाद।


और पढ़े :

 

‘धम्म भारत’ पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखे जाते हैं :


दोस्तों, धम्म भारत के इसी तरह के नए लेखों की सूचना पाने के लिए स्क्रीन की नीचे दाईं ओर लाल घंटी के आइकन पर क्लिक करें।

(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *