डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के 30 प्रेरक व‍िचार!

डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर को देश के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक माना जाता है, जिन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। आज हम डॉ. आंबेडकर के 30 प्रेरक विचारों को जानेंगे, जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। – Ambedkar quotes in Hindi

Dr Ambedkar Motivational quotes
Dr Ambedkar’s Motivational quotes  – Dr Ambedkar quotes in Hindi

Ambedkar Jayanti Quotes : आज डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की 132 वीं जयंती है, और आज हमारा देश National Equality Day मना रहा है।

Dr Ambedkar Quotes in Hindi : डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचार युवाओं में नया जोश भरने का काम करते हैं। उनका मानना था कि आप संघर्ष के बिना कुछ बड़ा हासिल नहीं कर सकते।

बाबासाहब कहते थे, जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए। आइए जानते हैं डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के प्रेरक विचारों को…

 

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचार – Dr BR Ambedkar Quotes

1. शेर की तरह शक्तिशाली बनो ताकि तुम्हें कोई परेशान ना कर सके।

2. इस दुनिया में स्वाभिमान से जीना सीखो। इस दुनिया में कुछ करके ही दिखाना है यह महत्वाकांक्षा हमेशा आपके अंदर होनी चाहिए। (याद रखना) जो लड़ने हैं वही आगे जाते हैं।

3. ऐसे कपड़े न पहनें जिससे आप हीन महसूस करें।

4. स्वतंत्र सोच वाले निडर नागरिक बनो!

5. भाग्य के भरोसे न रहें, जो करना है वह अपनी कलाई के दम पर करें।

6. मैं उस ठोस चट्टान की तरह हूं जो नदी के प्रवाह को मोड़ देता है।

7. मैं उस ज्ञानी को कसाई मानता हूँ जिसके पास दया नहीं है।

8. समय-समय पर स्वयं के ज्ञान में वृद्धि करने से बढ़कर आनंद की बात और क्या हो सकती है?

9. पढ़ोगे तो बचोगे।

10. घृणा मनुष्य का विनाश कर देती है।

Ambedkar Jayanti Quotes

11. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। 

12. हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत हासिल करने के लिए स्वाभिमानी और स्वावलंबी बनना होगा।

13. भले ही मैं सामाजिक क्षेत्र तथा राजनीति में आया हूं, हालाँकि मैं आजीवन विद्यार्थी ही हूं।

14. जिसमें धैर्य की कमी है वह नेता नहीं हो सकता।

15. यदि आकाश में स्थित ग्रह और तारें मेरा भविष्य तय करते हैं तो मेरे दिमाग और मेरी कलाई का क्या उपयोग?

16. जीवन बड़ा होने के बजाय महान होना चाहिए।

17. शिक्षा बााघिन का दूध है और जो भी उसे पिएगा वह बाघ की तरह गुर्राएगा जरूर। 

18. आप ही अपने जीवन के शिल्पकार हो।

19. प्रत्येक छात्र को अपने चरित्र का निर्माण प्रज्ञा, शील, करुणा, विद्या और मैत्री इन पंचतत्वों के आधार पर करना चाहिए।

20. शिक्षा वह है जो व्‍यक्ति को निडर बनाए, एकता का पाठ पढाए, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत कराए, संघर्ष की सीख दे और आजादी के लिए लडना सिखाए।

Powerful Ambedkar quotes in Hindi

21. अगर आपके पास दो रुपये हैं तो आप एक रुपये की रोटी और एक रुपये की किताब ले लीजिए। क्योंकि रोटी आपको जीने में मदद करेगी और किताब आपको जीना सिखाएगी।

22. बड़ी चीजों की योजना बनाने में समय बर्बाद करने की तुलना में कुछ छोटे कार्यों से शुरू करना बेहतर है।

23. मनुष्य को अपनी गरीबी पर लज्जित नहीं होना चाहिए; मनुष्य को शर्म आनी चाहिए तो अपने दुर्गुणों पर।

24. पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे दोस्तों की तरह होने चाहिए।

25. मनुष्य चाहे कितना ही बड़ा विद्वान क्यों न हो, यदि वह स्वयं को इतना महान समझता है कि दूसरों का तिरस्कार कर सकें, तो वह उस अंधे व्यक्ति के समान है जो प्रकाश में अपने हाथ में मोमबत्ती लिए रहता है।

26. यदि शब्द के साथ कोई कृति नहीं होगी तो शब्द का कोई मोल नहीं रहेगा।

27. आत्म-उद्धार दूसरों की कृपा से नहीं होता, वह स्वयं को ही करना पड़ता है।

28. शिक्षा और राज्य सत्ता प्राप्त करने में अपनी बुद्धि खर्च करें।

29. बहुजन समाज होने से ही कोई समाज समृद्ध नहीं होगा, बल्कि वह समाज जागरूक, शिक्षित और स्वाभिमानी होगा तभी उसकी ताकत बढ़ेगी।

30. सच्चा धर्म वह धर्म है जो मनुष्य के लिए अच्छाई लाएगा।

  •  Ambedkar Jayanti quotes in Hindi

31. जिस व्यक्ति के पास जितनी अधिक नैतिक शक्ति होती है, उसका आत्मविश्वास उतना ही बढ़ता जाता है और हार कर भी वह अंततः सम्माननीय सफलता प्राप्त कर सकता है।

32. सिर्फ जीने का कोई मूल्य नहीं है। यह मायने रखता है कि कोई व्यक्ति गरिमा के साथ रहता है या नहीं।

33. अपनी मेहनत से प्राप्त की हुई मेरी विद्वत्ता इतनी है कि मैं इस विद्वत्ता के बल पर प्रशासन के किसी भी पद पर बैठ सकता हूं।

34. मन की स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता है।

35. एक सच्चा प्रेमी जिस जुनून से अपनी प्रेमिका से प्रेम करता है, उसी तरह से मैं अपनी किताबों से प्रेम करता हूं।

36. चार दिन बकरी की तरह जीने के बजाय एक दिन बाघ की तरह जिएं।

37. लोग मुझसे इसलिए नहीं डरते कि मैं विद्वान हूं या बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा हूं या मैं बड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व करता हूं, लोग मुझसे इसलिए डरते हैं क्योंकि मैं शीलवान हूं, चरित्रवान हूं, मुझे खरीदा नहीं जा सकता और मेरे विचारों को बेचा नहीं जा सकता।

38. महान प्रयासों को छोड़कर इस दुनिया में कुछ भी बहुमूल्य नहीं है।


सारांश

इस लेख में हमने डॉ बाबासाहब आंबेडकर के विचारों को जाना हैं। आपको बाबासाहब का कौन सा विचार सबसे ज्यादा खास लगा? हमें जरूर बताइए, धन्यवाद। BR Ambedkar quotes in Hindi


Bhimrao Ambedkar quotations Dr Ambedkar Quotes  Powerful Ambedkar quotes in Hindi

Bhimrao Ambedkar quotes in Hindi Ambedkar quotes in Hindi Dr Ambedkar quotation Dr BR Ambedkar quotes

Doctor Ambedkar quotes Dr Ambedkar quotations Dr Babasaheb Ambedkar quotes BR Ambedkar quotes Quotes Ambedkar


यह भी पढ़े 

 

‘धम्म भारत’ पर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखे जाते हैं :


दोस्तों, धम्म भारत के नए लेख की सूचना पाने के लिए नीचे दाईं ओर लाल घंटी आइकन पर क्लिक करें।

(धम्म भारत के सभी अपडेट पाने के लिए आप हमें फेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

One thought on “डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के 30 प्रेरक व‍िचार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *