भारत के अलावा ‘इन’ देशों में हैं डॉ. आंबेडकर के नाम पर सड़के

हाल ही में 25 जून 2023 को अमेरिका में एक सड़क का नाम डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के नाम पर रखा गया। आज हम यह जानेंगे कि भारत के बाहर और कहां कहां बाबासाहब के नाम पर सड़कें बनी हैं। – Dr BR Ambedkar Avenue

 हा लेख मराठीत वाचा 

Ambedkar roads in World
अमेरिका, जमैका और न्यूजीलैंड इन देशों में हैं ‘डॉ. बी.आर. आंबेडकर रोड’

भारत में सैकड़ों सड़कों को भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का नाम दिया गया है। भारत के बाहर भी 4 सड़कें ऐसी है जिनका नाम डॉ आंबेडकर के नाम पर रखा गया है। और इस लेख में हम इन्हीं सड़कों के बारे में जानेंगे।

भारत के बाहर की डॉ. आंबेडकर सड़के

1. न्यू जर्सी सिटी, अमेरिका

अमेरिका के न्यू जर्सी सिटी में 2014 से Dr. B.R. Ambedkar Avenue (डॉ. बी.आर. आंबेडकर एवेन्यू) है। यह भारत के बाहर पहली सड़क है जिसका नाम डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के नाम पर रखा गया है। [तस्वीरें]

 

2. ऑकलैंड, न्यूजीलैंड

अगस्त 2018 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में एक सड़क को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का नाम दिया गया। Ambedkar Way (आंबेडकर वे) नामक इस सड़क का मुख्य प्रवेश द्वार 29 पुकेकोहे ईस्ट रोड के पास है।

 

3. किंग्स्टन, जमैका

अमेरिका और न्यूजीलैंड के बाद तीसरा ‘डॉ. बीआर आंंबेडकर एवेन्यू’ जमैका में है। 16 मई 2022 को, किंग्स्टन, जमैका में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने Dr. B.R. Ambedkar Avenue इस सड़क का उद्घाटन किया। यह पहली बार था डॉ. बाबासाहब आंबेडकर को विदेश में किसी भारतीय राष्ट्रपति द्वारा इस तरह सम्मानित किया गया हो।

 

4. न्यू यॉर्क, अमेरिका

25 जून, 2023 को अमेरिके के न्यूयॉर्क शहर में एक सड़क का नाम Dr. B.R. Ambedkar Way रखा गया। ‘डॉ. बी.आर. आंबेडकर वे’ नामक यह सड़क अमेरिका की दूसरी ऐसी सड़क है जिसका नाम बाबासाहब के नाम पर रखा गया है।

1913 से 1916 की अवधि में डाॅ. बाबासाहब आंबेडकर ने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। यहां से उन्होंने डबल ‘एमए’, ‘पीएचडी’ और मानद ‘एलएलडी’ ऐसी कुल चार डिग्रियां (दो मास्टर और दो डॉक्टरेट) प्राप्त कीं।


Way, Road, Avenue, Street (वे, रोड, एवेन्यू, स्ट्रीट) जैसे अंग्रेजी शब्दों के हिंदी में अर्थ ‘मार्ग’, ‘पथ’, ‘सड़क’ या ‘रास्ता’ होता है।


सारांश

इस लेख में हमने भारत के बाहर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के नाम पर रखे गए सभी सड़कों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आपको यह आपको लेख कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में या ईमेल द्वारा अवश्य बताएं। यह जानकारी पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें; इसके अलावा अगर आपके पास कोई सुझाव है तो आप हमें जरूर बताएं। धन्यवाद। 🙏🏼


और पढ़ें


यह भी देखें :


(धम्म भारत पर सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमें Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *